कोरबा

योजना बना कर लक्ष्य के अनुरूप बढ़ाए कोयला उत्पादन

सीएमडी डा मिश्रा ने गेवरा व दीपका खदान का किया दौरा

योजना बना कर लक्ष्य के अनुरूप बढ़ाए कोयला उत्पादन

सीएमडी डा मिश्रा ने गेवरा व दीपका खदान का किया दौरा

कोरबा : लगातार हो रही वर्षा की वजह से कोयला खदान में उत्खनन कार्य भी प्रभावित हो रहा है। उत्पादन की स्थिति का जायजा लेने एसईसीएल के सीएमडी डा प्रेमसागर मिश्रा ने मेगा परियोजना गेवरा व दीपका का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने योजना बनाकर लक्ष्य के अनुरूप, कोयला उत्पादन बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करने कहा।

साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की मेगा परियोजना गेवरा प्रोजेक्ट पहुंचे सीएमडी डा मिश्रा खदान के अलग-अलग हिस्सों में गए। इस दौरान उन्होंने वर्षा के सीजन के बीच संचालित खनन गतिविधियों का जायज़ा लिया। तदुपरांत ओवहरबर्डन (मिट्टी निकासी ओबी) पैच गए और ओबीआर गतिविधियों की समीक्षा की। डा मिश्रा को एरिया टीम द्वारा वर्षा के मौसम में सुरक्षित खनन के विभिन्न एहतियातन उपायों की भी जानकारी दी गई। इस पर सीएमडी डा मिश्रा ने एरिया टीम से उत्पादन बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा। गेवरा दौरा के बाद सीएमडी डा मिश्रा दूसरे चरण में शुक्रवार को दोपहर सीएमडी एसईसीएल दीपका मेगा प्रोजेक्ट पहुंचे। खदान के मुहाने पर जाकर उन्होंने वहां खनन गतिविधियों का जायज़ा लेते हुए अधिकारियों के साथ रणनीतिक समीक्षा की। उन्होंने टीम दीपका को, योजना बनाकर लक्ष्य के अनुरूप, कोयला उत्पादन के लिए निर्देशित किया। डा मिश्रा ने मानसून तैयारियों का भी जायज़ा लिया। इस मौक़े पर गेवरा व दीपका क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक व उनकी कोर टीम उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button