गिरधारी लाल अग्रवाल कुल सचिव नियुक्त

बिलासपुर ( शिवशंकर जायसवाल ,)हरिद्वार
नगर के वरिष्ठ साहित्यकार लेखक डॉ गिरधारी लाल अग्रवाल को उनके विगत कार्यकाल के अनुभव को देखते हुए कला, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में कार्यरत थावे विद्यापीठ, गोपालगंज ने उन्हें पुनः उप कुलसचिव के पद पर नियुक्ति किया है। विद्यापीठ के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन, जो परमार्थ ज्ञान मंदिर, कनखल, हरिद्वार में आयोजित था, के सभागार में उक्त घोषणा की गई है।
इस भव्य और गरिमामय आयोजन में विद्यापीठ के कुलाधिपति म म डॉ श्री स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज, कुलपति डॉ विनय कुमार पाठक, समकुलपति डॉ जे बी पाण्डे, कुलसचिव डॉ पी एस दयालयति ने विद्वत परिषद
की बैठक में लिए गए निर्णय, जिसमें डॉ अग्रवाल को सर्वसम्मति से उपकुलसचिव के पद पर चयन किया था, की घोषणा की। डॉ अग्रवाल के साहित्यिक और सांस्कृतिक अवदान को देखते हुए विद्यापीठ के उज्ज्वल भविष्य हेतु यह नियुक्ति की गई है। सदन में उपस्थित सभी अधिकारीगण सहित लगभग बीस प्रांतों के विद्वतजन, साहित्यकार, पत्रकार, शिक्षाविदों ने डॉ अग्रवाल के पुनर्नियुक्ति पर करतल ध्वनि से हर्ष व्यक्त कर उन्हें खुशी व्यक्त की। इस अधिवेशन में आचार्य विनोबा भावे के सिद्धांतों पर संचालित संस्था आचार्यकुलम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आचार्य धर्मेन्द्र तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अधिवेशन में अनेक प्रतिभागियों को विद्या वाचस्पति और विद्यासागर की उपाधि प्रदान की गईं।

विद्यापीठ के उपकुलसचिव के पद पर पुनः नियुक्ति नगर के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ के लिए हर्ष और गौरव का विषय है। दैवी संपद मंडल, अग्रवाल समाज के साथ ही साहित्यकारों ने भी डॉ अग्रवाल को खुशी व्यक्त प्रेषित की हैं।




