कोरबा

विभिन्न प्रतियोगिता के साथ संस्कार भारती ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

विभिन्न प्रतियोगिता के साथ संस्कार भारती ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

विभिन्न प्रतियोगिता के साथ संस्कार भारती ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल की रिपोर्ट) : संस्कार भारती इकाई द्वारा नवधा चौक तहसील भाटा में कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद ममता अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कृष्ण वैष्णव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लता सोनी ने की। अतिथियों द्वारा कृष्ण भगवान की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर पूजा अर्चना किया गया। इकाई के सभी सदस्य द्वारा ध्येय गीत भी प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि अग्रवाल ने कहा कि संस्कार भारती इकाई ऐसी संस्था है कि पूरे छत्तीसगढ़ क्या पूरे देश में धार्मिक कार्य का आयोजन कराने में कभी पीछे नहीं रहते। सभी कार्यक्रम हिंदू संस्कारी रहते हैं। सबसे अधिक एवं अच्छा कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाता है। कृष्ण रूप सजा शून्य से पांच वर्ष तक में बाल रूप में 16 प्रतिभागी भाग लिए। इसमें तेजस साहू, ओजस कुर्रे का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा।
डांस प्रतियोगिता में दृष्टि जायसवाल व अर्पिता सिंह का कृष्ण भक्ति पर आधारित डांस अच्छा रहा। शंख बजाओ प्रतियोगिता में शोभा सिंह का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। कृष्ण राधा संवाद में अंबिल जायसवाल, कामेश डांडी, हिमेश डांडी,सुहानी पोर्ते, रूप राधा सजा में रूपाली डिक्सेना , तान्या जायसवाल, भूमि चौहान का प्रदर्शन अच्छा रहा। कार्यक्रम में इकाई के सदस्यो सीआर देवांगन, शिवशंकर जायसवाल, विनय सिंह लक्ष्मी गर्ग, शिव कुमार, संतोष कुमार साहू, राम कुमारी देवांगन, अर्चना जाधव, उमेश्वरी राज, आशीष शर्मा , राजुकमार यादव, संतोष श्रीवास, हेमलता सिदार, शोभा गहलोत, कन्हैया, देव वैष्णव, अशोक साहू व अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रिया दुबे व आभार हेमलता सिदार ने व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button