कोरबा

नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर में डीएवी जेंजरा ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर में डीएवी जेंजरा ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर में डीएवी जेंजरा ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

 

कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल की रिपोर्ट) : डीएवी जेंजरा में दो दिवसीय नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर फाइव का आयोजन किया गया। इसमें 13 स्कूलों के लगभग 700 प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलों में भाग लेकर अद्भूत प्रदर्शन किया। ग्रुप इवेंट्स अंडर 14 क्रिकेट में (देवांश शुक्ला, कृष्णा पटेल,जय, उमंग, रेहान, रौनक, नैतिक, सृजल, हार्दिक, सौरभ, ऋषभ कपीश, शौर्य, खो- खो की टीम में दीपेश, नैतिक, श्रेयांश, अमन ने व ट्रैक एंड फील्ड्स में अंडर-19 में स्वप्निल टेकाम ने डिस्कस थ्रो एवं 100 मीटर रेस, मुस्कान राज ने 200 मीटर रेस में रोमांचित जीत हासिल कर स्वर्ण पदक डीएवी जेंजरा के नाम किया। इसी क्रम में अंडर -17 में श्रुति कुमारी 400 मीटर रेस, ज्ञानेंद्र 800 मीटर रेस में रजत पदक, ज्ञानेंद्र ने लांग जंप, गौरव साहू ने 800 मीटर रेस, वीर यादव 200 मीटर रेस, आदित्य दास 1500 मीटर रेस में कास्य पदक प्राप्त किया। नेट बाल में स्वप्निल, विश्वजीत, छत्रकांस, ज्ञानेंद्र, निखिल, आकाश, अथर्व, पुष्कर, यश, क़ुश,सत्यम,योगा में श्रद्धा, रेनू, अजीमा, आंचल, मेंमुना, चैस में मिली जायसवाल, भूमिका गुप्ता, हंसिका साहू, आयुषी निराला सभी चयनित प्रतिभागी जोनल लेवल में अपने दम- खम के साथ विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय की प्राचार्या (क्लस्टर-इंचार्ज) डा राज रेखा शुक्ला ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button