Uncategorized

सामाजिक कार्यकर्ता राजेश के प्रयास से दिव्यांग युवती को मिला ट्रायसिकल

 

 

कोरबा( सत्यम जायसवाल )सामाजिक सरोकार का सुंदर उदाहरण पेश करते हुए कोरबा न्यायालय के एडीजे ने ग्राम पंचायत बतारी की 20 वर्षीय दिव्यांग युवती चांदनी को ट्रायसिकल भेंट किया। लंबे समय से सहारे के अभाव में आने-जाने में कठिनाई झेल रही चांदनी को यह ट्रायसिकल मिलने से उसके जीवन में बड़ी राहत आई है। यह पहल सामाजिक कार्यकर्ता राजेश यादव के प्रयासों से संभव हुई। जानकारी मिलने पर उन्होंने युवती की समस्या को गंभीरता से लिया और समाज कल्याण बोर्ड के अधिकारियों तक गुहार लगाई। इसके बाद एडीजे ने स्वयं अपने हाथों से ट्रायसिकल प्रदान कर चांदनी का उत्साह बढ़ाया। ट्रायसिकल मिलने के बाद चांदनी के चेहरे पर खुशी झलक उठी। ग्राम बतारी में भी इस घटना से उत्साह का वातावरण बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने राजेश यादव सहित सभी अधिकारियों और पीएलवी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पीएलवी उपेंद्र राठौर समेत कोरबा के अन्य पीएलवी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button