Uncategorized

केपीएस कटघोरा में स्वतंत्रता दिवस उल्लास पूर्वक मनाया गया

 

कटघोरा (सत्यम जायसवाल )प्रति वर्ष अनुसार ईश वर्ष भी केपीएस स्कूल कटघोरा में 80 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
कल्चुरी पब्लिक स्कूल कटघोरा में प्रातः 7.30 बजे स्कूल प्रांगण में रिटायर्ड प्रिंसिपल श शि मंदिर कटघोरा ,उत्तम सिंह रंधावा – जिला अध्यक्ष भाजपा जिला अल्प संख्यक मोर्चा कोरबा, गगन सिंह – अध्यक्ष भाजपा मंडल अल्प संख्या मोर्चा कटघोरा, संस्था प्रिंसिपल श्रीमती मुक्ता जायसवाल ,स्कूल डायरेक्टर एस.एस. जायसवाल की उपस्थित में ध्वजा रोहन किया गया।

तत्पश्चात स्कूल के नन्हे मुन्हे बच्चों द्वारा रैली निकाली गई। रैली में हाफ़िजा परवीन मेडम द्वारा देश भक्ति गीत एवं जोशीले नारा लगवाए गये।
कार्यक्रम के द्वितीय चरन में मंचीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंचस्थ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, एवं भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना किया गया। मंचस्थ अतिथियों को स्कूल की ओर से वैष्णवि वैषणव, कुदसिया,मनीष केवट,प्रियांशु कल्लूरी द्वारा टीका रोली लगाकर बेच लगाकर स्वागत किया गया।
संस्था प्रिंसिपल ने कहा कि हमारे देश के अनगिनत करोड़ो की संख्या में देश के लिए कुर्बान हो गए जो आज इतिहास के पन्ने पर नाम तक दर्जनहीं है।जो हम आजादी से रह रहे है वो अमर शहीदों के कुर्बानी है।


मुख्य अतिथि जयशंकर जायसवाल स्वतंत्रता दिवस के बारे में कहा कि आज के दिन हमारा देश स्वतंत्र हुआ था ।लाखों करोड़ों की बलि देकर हम आज आजाद हुए है। और बोले कि जो बच्चे आज 5 से 6 घंटे नहीं पड़ रहे है वो बच्चों 10 से 12 घंटे मेहनत मजदूरी के लिए तैयार हो जाओ।
रंधावा जी भाजपा नेता ने कहा कि आज देश इसलिए स्वतंत्र हुआ कि उस समय छोटे बच्चों के मन में था कि अंग्रेज हमारे ऊपर अत्याचार करते है इसलिए लाखों करोड़ों की संख्या में सी कम उम्र के जवान भी शहीद हो गए ।
मेरी बात मानो बच्चे भगवान की पूजा मत करो अपनी मां बाप एवं गुरुजी की पूजा करो।विश्वास करो इतनी जल्दी तरकी मिलेगी कि आप लोग आश्चर्य चश्कित हो जाएंगे। स्कूल डायरेक्टर एस. एस. जायसवाल ने स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं दिए और कहा कि लाखों करोड़ों जवानों की बलि देकर हमने देश की आजादी
पाई है ।
स्कूल को पूरे 26 वर्ष पूरे हो गए।
गगन सिंह ने कहा कि दुनिया में सबसे अच्छी कार्य स्कूल है।जो बच्चों को ज्ञान देते है।

कार्यक्रम प्रभारी नेहा प्रजापति एवं शालू शर्मा की संचालन सांस्कृतिक
कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।
जिसमें छोटे बच्चों द्वारा जीवंत झांकी रानी लक्ष्मीबाई के वेशभूषा में – मन्नत सिंह, भारत माता – प्रज्ञा जयसवाल महात्मा गांधी – शौर्य वीर, एवं आजाद सिंह – मयंक यादव की भूमिका में प्रस्तुत किए गए जो लोगों को खूब सराहा गया।
जिसमें देश भक्ति नाटक, सामूहिक डांस, कहानी ,चुटकुला से लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। उपस्थित सभी पालक एवं मंचस्थ अतिथियों द्वारा
सभी बच्चों को एक-एक कॉपी ,पेन, पेंसिल देकर पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम का संचालन शालू शर्मा एवं आभार व्यक्त संस्था प्रिंसिपल श्रीमती मुक्ता जायसवाल ने की।
कार्यक्रम में
वैष्णवी राजपूत,कुदसिया,
मनीष केवट, प्रियांशु कल्लूरी,खुशी राजपूत, प्रतिभा मोगरे ,शौर्य वीर, प्रज्ञा जयसवाल, मन्नत सिंह, पीयूष कुमार, साक्षी महंत,संध्या सारथी,अल्फिया, एवं गुलाब दास , लक्ष्मीकांत जायसवाल,सुनीता वैष्णव, प्रतिभा मोगरे, गीता केवट, कांता यादव, बेद यादव एवं अन्य लोगों का अथक सहयोग रहे।

Related Articles

Back to top button