Uncategorized

अधेड़ व्यक्ति से मारपीट कर रकम लुट लिया गया – आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

कटघोरा , काम पर लौट रहे किशन लाल पटेल उम्र 55 वर्षीय अपने घर से कुछ दूरी पंप हाउस के पास कुछ लोगों के साथ बैठकर शराब पी रहा था उसी समय कुछ अज्ञात लोग साथ में शामिल हो गए। सभी लोग बहुत अधिक शराब का सेवन किये उसके बाद नशा चढ़ने के बाद बदमाश युवक

लोकेश कुमार एवं उनके एक अवचारी बालक मिलकर मारपीट कर उसके पास रखे सात हजार रुपए लुट लिए।मारपीट कर नदी में यह समझकर फेक दिए। अब वह मर गया। किसी तरह लकड़ी के सहारे नदी किनारे आया फिर रात्रि भर नदी तट पर पड़ा रहा।रात्रि भर पानी गिरते रहा। सबेरे राहगीर को नजर पढ़ते ही उनके घर में किसी तरह सूचना दिया गया। तत्काल हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया।

8अगस्त को तुरंत थाना में रिपोर्ट लिखाया गया।पुलिस की छानबीन के बाद लोकेश कुमार डोंगर तराई निवासी एवं एक उनका मित्र नाबालिक को पुलिस ने पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया।

 

थानेदार एम बी पटेल ने कहां की 6 अगस्त की रात्रि को किशन लाल पटेल दीपिका से अपने काम पर लौट रहा था उसी समय अपने घर की कुछ दूर शराब पीने के लिए बैठ गया ,उसी समय कुछ साथी वहां पर पहुंचे सभी लोगों के साथ शराब पिए उसके बाद उनके जेब में पड़ी सात हजार रकम दो बदमाशों की नजर पड़ी। शराब का नशा चढ़ने के बाद दो बदमाश रकम को लूटकर मारपीट कर नदी में फेंक दिए ।

रात्रि भर नदी किनारे पड़ा रहा। किसी तरह सबेरे हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया।दूसरे दिन 8 अगस्त को रिपोर्ट के आधार पर छानबीन के बाद लोकेश कुमार एवं उनके नाबालिक साथी को पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button