कोरबा
कृषि महाविद्यालय में किया गया रक्तदान
कृषि महाविद्यालय में किया गया रक्तदान

कोरबा- कटघोरा (शिव शंकर जायसवाल )। कृषि महाविद्यालय का अनुसंधान केंद्र कटघोरा कोरबा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा कृषि तकनीकी प्रचार प्रसार तथा राष्ट्रीय दिवसों एवं विभिन्न क्रियाकलापों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता लाने का प्रयास किया जाता रहा है इसी कड़ी में सामुदायिक चिकित्सालय विकासखंड कटघोरा के चिकित्सा अधिकारी डॉ रंजना तिर्की के आग्रह पर डॉ एसएस पोर्ते अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय के निर्देश तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सतत सहयोग से 17 दिसंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवको के द्वारा रक्तदान किया गया ।
