साइबर जागरूकता अभियान हसदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में

कोरबा (शिवशंकर जायसवाल ) 28 अक्टूबर को साइबर जागरूकता अभियान हसदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में में 28/10/25 को थाना प्रभारी रश्मि थामश , साइबर सेल अधिकारी डोमन सर एवं विद्यालय के प्रिंसिपल परमेश्वर देवांगन की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
थाना प्रभारी रश्मि थॉमस ने बच्चों को उद्बोधित करते हुए कहा कि अकारण मोबाइल को छेड़खानी करना महंगा पड़ सकता है ।किसी लिंक या ओटीपी ,फोटो को शेयर न करें । इससे बहुत नुकसान उठा सकते हैं या ब्लैक मेलिंग का शिकार भी हो सकते हैं सतर्क रहिए सजग रही ये। साइबर सेल अधिकारी डोमन सर ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मोबाइल फोन में किसी प्रकार का लिंक, या व्हाटशॉप काल गलत भी हो सकता है। मैसेज व्हाट्सएप कॉल से सतर्क रहिए, सजग रहिए। अनजान काल न उठाएं ना लिंक शेयर करें ना ओटीपी शेयर करें ।अन्यथा ठगी का शिकार हो सकते हैं ।
कई प्रकार के ठगी हो रहे है। ठगी रिश्तेदार की आवाज निकाल कर अपनी जाल में फंसा लेते हैं फिर पैसा वसूली करते है। किसी की बहकावे में ना आवे सीधा थाने या साइबर सेल में उनकी सूचना दीजिए ।

प्रिंसिपल देवांगन जी ने भी कहा कि वर्तमान में बहुत बेरोजगारि बढ़ गए हैं इसीलिए पढ़े लिखे लोग ठगी कर रहे हैं ।यह ठगी अन्य प्रांत से संचालित हो रहा है।मोबाइल धीरे और संभाल कर चलाइए किसी प्रकार की ठगी का शिकार न होना पड़े।
किसी प्रकार के फोटो या ओटीपी शेयर न करें इस अवसर पर कृष्ण कुमार पांडे, पुष्पा चंद्रवंशी ,गायत्री वर्मा, ममता साहू , प्रतिभा देवांगन , रजनी सूर्यवंशी प्रीती साहु, रजनी देशकर का कार्यक्रम में अथक सहयोग रहा।




