अग्रसेन जयंती के अवसर पर रक्तदान का आयोजन

कटघोरा ( शिवशंकर जायसवाल ) 9/10/2026 अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर भगवान अग्रसेन महाराज की प्रतिमा पर पूजा अर्चना किया गया। उसके बाद आ एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य रूप से
रक्तदान शिविर था।
मारवाड़ी युवा मंच एवं नवचेतना शाखा कटघोरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किए।
रक्तदान में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक आगे आकर रक्तदान किए। और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रक्तदान की कोई जाति या धर्म नहीं होता, यह मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। सर्व समाज की एकजुटता और रक्तवीरों व रक्तवीरांगनाओं का समर्पण जरूरतमंदों को नया जीवन देने की प्रेरणा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन अग्रवाल — अध्यक्ष अग्रवाल सभा कटघोरा , मारवाड़ी महिला मंच के अध्यक्ष – श्रीमती बबिता गर्ग सचिव – प्रियंका बंसल, उपाध्यक्ष – श्रीमती अंजू गर्ग, कोषाध्यक्ष – श्रीमती जानकी अग्रवाल, एवं मीतू गर्ग,
हितेश अग्रवाल , पीयूष अग्रवाल प्रांतीय संयोजक छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच , अंकुश अग्रवाल शाखा अध्यक्ष ,संजय मित्तल ,श्रीमती अनुष्का मित्तल, सचिव , दीपिका गर्ग, नीलम श्रीमती अनुष्का अग्रवाल , शानू, नेहा बंसल ,युवा मंडल सचिव लव अग्रवला , का विशेष सहयोग रहा।





