Uncategorized

प्रो. प्यारेलाल आदिले साहित्य सुरभि सम्मान से अलंकृत हुए

कोरबा ( सत्यम जयसवाल ) – राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान प्राप्त समिति ‘छत्तीसगढ़ कलमकार मंच’ जिसके संस्थापक अध्यक्ष डॉ.किशन टंडन क्रांति हैं के द्वारा बारह अक्टूबर को कानन पेंडारी में आयोजित ‘पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह’ में देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं साहित्यकार प्रो आदिले को ‘साहित्य सुरभि सम्मान 2025’ से अलंकृत किया गया। उल्लेखनीय की आदिले प्रारंभ से ही साहित्य के माध्यम से समाज को दिग्दर्शित करने का कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में आदिले जय बूढ़ादेव कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कटघोरा में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। एक महान शिक्षाविद के साथ-साथ सहज और सरल स्वभाव के समाजसेवी हैं। आप युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। आपको अब तक लंदन, अमेरिका,जापान,चीन,नेपाल, स्विट्जरलैंड से अनेकों अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड और सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। आप राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर निरंतर सम्मानित हो रहे हैं। आप अनेक विषयों में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त किए हैं। राजनीति विज्ञान जैसे विषय में आप एम.फिल., पी-एच.डी.जैसे उच्च उपाधि प्राप्त प्राध्यापक हैं। ‘सम्मान’ शीर्षक पर प्रस्तुत अपनी काव्य रचना में प्रो. आदिले ने कहा है कि –

“हर दिल में जलता है वह दीपक है सम्मान।

कर्तव्यों की राहों में मोती बनता है सम्मान।”

वे युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता बता रहे हैं और इस कार्य में सफल भी हो रहे हैं। आप एक आदर्श शिक्षक और प्रखर वक्ता के रूप में पूरे छत्तीसगढ़ में विख्यात हैं।साहित्य सुरभि सम्मान प्राप्त करने पर आपको महाविद्यालय परिवार के समस्त पदाधिकारी,समाज सेवी संस्थाओं,राजनेताओं,प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी एवं आपके समस्त मित्रों ने शुभकामनाएं दिए है।

Related Articles

Back to top button