Uncategorized
गढ़कलेवा में शौचालय रहते हुए भी समस्या

कटघोरा (सत्यम जायसवाल ) नगर कटघोरा में गढ़कलेवा विगत दो-तीन वर्षों से संचालित हो रही है , गढ़कलेवा में प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना जाना लगा रहता है, डी एमएफ फंड से शौचालय तो बना लिया गया परंतु शौचालय और
गढ़कलेवा की दूरी लगभग 60 से 70 फिट है , शौचालय एवं गड़कलेवा बीच खंडहर भवन बना हुआ है।
लोग खंडहर पार कर जाना संभव नहीं हो रहा है। शौचालय की ठीक से उपयोग नहीं हो रहा है।
शौचालय दिन को जाते है , परंतु साम रात को जाना मुश्किल होता है। ।
इससे लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी हो रही है यदि खंडहर भवन के बीच में रास्ता मिल जाए तो आने-जाने में समस्या का हल हो सकता है ।
एसडीम महोदय एवं सीएमओ कटघोरा ने भी अवलोकन कर चले गए और बोले कि इस समस्या का हल निकालेंगे परंतु अभी तक किसी प्रकार की समस्या का हल नहीं निकल पाया है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।




