कोरबा

बांगो बांध से एकाएक पानी छोड़े पिकनिक मनाने गया युवक डूबा, दूसरा बचा

बांगो बांध से एकाएक पानी छोड़े पिकनिक मनाने गया युवक डूबा, दूसरा बचा

बांगो बांध से एकाएक पानी छोड़े पिकनिक मनाने गया युवक डूबा, दूसरा बचा

कोरबा : बांगो बांध से अचानक पानी छोड़े जाने से ग्राम सिरकी के समीप कोड़ा नदी (झोरा घाट के पास) में पिकनिक मनाने गए दो युवक बहने लगे, इनमें एक को किसी तरह बचा लिया गया, पर दूसरा युवक बह गया। पुलिस ने गोताखोर की मदद से युवक की तलाश की, तब उसका शव कुछ दूर बरामद हुआ।

कटघोरा निवासी विपिन दुबे 22 वर्ष अपनी छोटी बहन मल्लिका समेत अपने मित्र आयुष, उज्जवल, पीयूष के साथ पिकनिक मनाने के लिए ग्राम सिरकी के समीप कोड़ा नदी पहुंचा हुआ था। पुलिस के अनुसार नहाने के लिए विपिन व उसके दोस्त नदी में कूद दिया। इससे विपिन का पैर रेत में फंस गया। उस दौरान बांगो बांध से पानी छोड़ा गया था, इसलिए पानी का बहाव बहुत तेज था। अन्य दोस्तों ने आनन फानन में एक लड़के को बाहर निकाला, पर विपिन को निकालने की कोशिश सफल नहीं हो सकी। बांध से छोड़े गए पानी की वजह से बहाव तेज होने पर विपिन बहने लगे, हालांकि इस दौरान उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, पर सफल नहीं हो सके और विपिन पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना पर पहुंची मौके पर कटघोरा थाना प्रभारी धरम तिवारी, प्रधान मुंशी दीपक कुमार , आरक्षक पुष्पेंद्र कुमार एवं विवेक कुमार 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंची। स्थानीय गोताखोर की मदद से विपिन की तलाश की गई, तब झोरा घाट में उसका शव मिला। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया। घटना से कटघोरा क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। बताया जा रहा है कि स्व रवि कुमार दुबे के एक पुत्र विपिन दुबे एवं एक पुत्री मल्लिका दुबे हैं।

Related Articles

Back to top button