शराब के नशे में वृद्ध ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
शराब के नशे में वृद्ध ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
शराब के नशे में वृद्ध ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
कोरबा। ग्राम गुरसियां में निवासरत एक वृद्ध ने फांसी लगा कर जान दे दी। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई इस घटना से ग्राम में शोक की लहर फैल गई। बताया जाता है कि ग्राम में निवासरत ग्रामीण बुधराम 60 वर्ष किसी काम से बाहर गया हुआ था, जब वह घर वापस लौटा, तब शराब के नशे में था। उसके बेटा बहू और पत्नी समेत दो बेटी और दामाद होली त्योहार मनाने आए हुए थे। घर पर नशे की हालत में पहुंचने पर पत्नी ने चुपचाप खाना खाकर सोने के लिए कहा। इस दौरान नशे में बुजुर्ग बड़बड़ता रहा। उसे मना करने के बावजूद भी नहीं मान रहा था। कुछ देर बाद वह अंदर घर की परछी पर गया और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जब उसकी पत्नी घर के अंदर आई तो घटना को देख चीख-पुकार मचाने लगी। इससे घर में पड़ोस में निवासरत लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने घटना की सूचना बांगो थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मृतक के स्वजनों का बयान दर्ज किया। बांगो थाना प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि बुजुर्ग ने कब कैसे और किन परिस्थितियों में यह घातक कदम उठाया है, यह अभी जांच का विषय है। पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।




