Uncategorized

सिगड़ी जलाते महिला गंभीर रूप से झुलसी, अस्पताल दाखिल

सिगड़ी जलाते महिला गंभीर रूप से झुलसी, अस्पताल दाखिल

सिगड़ी जलाते महिला गंभीर रूप से झुलसी, अस्पताल दाखिल

कोरबा। सिगड़ी की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली थाना अंतर्गत सीतामणी चौक में निवासरत पूर्णिमा दास 27 साल अपनी बेटी और मां के लिए खाना बनाने के लिए सिगड़ी जला रही थी। इसी दौरान अचानक उसके कपड़ों को आग लग गई। जैसे- तैसे आग को बुझाया, लेकिन तब तक पूर्णिमा के शरीर का दायां हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया। पीड़िता की मां सुमित्रा दास ने बताया कि उसकी तबियत खराब थी और वह अपने कमरे में सो रही थी। उसके दो बेटी और है जो काम के चलते घर के बाहर थे। पूर्णिमा सबसे बड़ी बेटी है जो सभी के लिए खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। मां ने बताया कि कोयले से सिगड़ी जला रही थी कि अचानक उसके नाइटी में आग पकड़ लेने के कारण चपेट में आ गई। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसके बाद घर के अन्य सदस्य दौड़ कर पहुंचे और आग को बुझाया। इस हादसे के बाद आसपास बस्ती के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आस-पास को लोगों की सूचना पर पहुंची संजीवनी वाहन से महिला को अस्पताल भेजा गया। पूर्णिमा के शरीर का दायां हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button