Uncategorized

स्नूकर गेम पर हार जीत का दांव लगाते चार पकड़े गए

स्नूकर गेम पर हार जीत का दांव लगाते चार पकड़े गए

स्नूकर गेम पर हार जीत का दांव लगाते चार पकड़े गए

कोरबा । अवैध शराब, गांजा एवं जुआ, सट्टा पर पुलिस टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सायबर सेल व थाना सिविल लाइन रामपुर को आयूष शर्मा के क्यू स्टीक दुकान टीपी नगर कोरबा में कुछ व्यक्ति रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलने की सूचना मिली। मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पुलिस ने दबिश दी, जहां चार व्यक्तियों द्वारा स्नूकर गेम पर हार जीत का दांव लगा खेलते पाया गया। पूछताछ करने जुआ- सट्टा खेलना स्वीकार किया। आरोपितों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ- सट्टा प्रतिषेध अधिनियम के अधीन विधिवत कार्रवाई की गई। पकडे़ गए आरोपितों में अनुराग सुखदेव 24 वर्ष निवासी रानी रोड सिंधी कालोनी, रोमेश विश्वास 29 वर्ष निवासी बेलाकछार, कार्तिक चावलानी 24 वर्ष निवासी एसएस ग्रीन कालोनी डीडीएम रोड, आशीष जांगड़े 18 वर्ष निवासी रामनगर दुर्गा पंडाल के पास चौकी मानिकपुर शामिल है। इनके पास से दो लकड़ी का बना हुआ स्नूकर क्यू स्टीक, 21 विभिन्न रंगों का स्नूकर बाल तथा कुल नकदी रकम 750 रूपये जब्त किया गया। सजग कोरबा के तहत जुआ सट्टा सहित सभी गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button