सिंघी महिला समाज ने तीज उत्सव, उपवास रख की पूजा
तीज क्वीन प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप में पिंकी व जूनियर ग्रुप में पंखुड़ी रही प्रथम
सिंघी महिला समाज ने तीज उत्सव, उपवास रख की पूजा
तीज क्वीन प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप में पिंकी व जूनियर ग्रुप में पंखुड़ी रही प्रथम

कटघोरा : सिंधी समाज द्वारा भाद्र पक्ष कृष्ण तृतीया को तीज उत्सव मनाया गया। सुबह सभी महिलाएं नहा धोकर सोलह श्रृंगार कर झूले में बैठकर तीज माता की पूजा अर्चना करती हैं, क्योंकि तीज माता को झूला पसंद है। झूले के पास तीज माता की गीत गाती है और तीज माता को खुश कर आशीर्वाद भी लेती है। इस दौरान तीज क्वीन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें महिला सीनियर ग्रुप में पिंकी कुंबवानी व जूनियर महिला ग्रुप में पंखुड़ी दुहलानी प्रथम स्थान पर रही। तदुपरांत सभी महिलाओं ने भगवान शिव शंकर पार्वती की जीवंत झांकी सजाकर उनके सम्मुख कथा श्रवण कर पूजा अर्चना किया। इस अवसर पर गमले में एक तीज का पौधा लगाते है। उसमें फल, फूल अगरबत्ती, नारियल रखकर तीज माता का स्वरूप दिया। तान्या नागवानी अध्यक्ष महिला सिंधी सभा ने बताया कि तीज का त्योहार सब सुहागिनो के लिए बहुत बड़ा त्यौहार होता है। इस दिन सारा दिन उपवास करके पति की सुख समृद्धि एवं लंबी आयु के लिए व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि तीज के दिन सुबह शिव शंकर, पार्वती पृथ्वी के भ्रमण कर रहे थे और सुहागिनों को आशीर्वाद देकर जाते हैं। रात को चांद को देखकर और पति के सामने उनकी पूजा की जाती हैं और अपना उपवास तोड़ती हैं इससे तीज माता बहुत खुश होती है और उन्हें सुहागन रहने का आशीर्वाद देती है। महिला सिंधी सभा के सचिव कसक दुहलानी ने कहा कि हमारी धार्मिक मान्यता के अनुसार 25 अगस्त थाडिनी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सिंधी समाज के लोग घर में चूल्हे नही जलाते है। 24 अगस्त को पकवान बनाकर 25 अगस्त को ग्रहण किया जाएगी। थाड़िनी को सिंधी भाषाई ठंडी या शीतल कहते है। हिंदू धर्म में सभी समाज की तीज मनाने की तरीका थोड़ा थोड़ा अंतर है, परंतु उद्देश्य एक है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तृप्ति चावला, कोमल परसवानी, नेहा आलवानी, निशा छाबड़ा, पूजा कुंबवानी, पिंकी कुंबवानी, दिशा वाधवानी, वंशिका वाधवानी, गौरी दुहलानी, महक दुहलनी मेधा दुहलानी,सपना दुहलानी, पिंकी वाटवानी,अंजलि जगवानी,खुशी जगवानी, सुमित्रा परस्वानी ,पूजा दूहलानी, पूजा आस नानी, रश्मि आसनानीमन्नत नागवानी व अन्य सामाजिक महिला भी उपस्थित रही। कार्यक्रम को संचालन नेहा अलवानी व आभार तान्या नागवानी ने व्यक्त किया।

