हनुमानगढ़ी चकचकवा में हुई राम कहानी की शूटिंग
हनुमानगढ़ी चकचकवा में हुई राम कहानी की शूटिंग

कोरबा (कटघोरा)। हनुमानगढ़ी चकचकवा पहाड़ में राम कहानी की शूटिंग महिला सिंघी पंचायत सभा के सहयोग से की गई। इसमें शबरी भगवान श्रीराम की प्रतिक्षा प्रतिदिन करती रही। एक दिन भगवान श्रीराम जंगल से वापस आते हुए शबरी के कुटिया में रूके और शबरी के जूठे बेर खाए। उसी का शूटिंग किया गया। महिला सिंघी समाज के ब्लाक अध्यक्ष तान्या नागवानी ने कहा कि 500 वर्षों की तपस्या के बाद अयोध्या में श्रीराम पधार रहे है। इसी उपलक्ष्य महिला सिंधी समाज के छोटे- छोटे बच्चे राम नाट्य मंचन की शूटिंग किए। कंचन रेलवानी ने कहा की हमारे समाज के बच्चे राम भगवान की मंचन कर शूटिंग किए। बहुत खुशी की बात है। इस मौके पर महिला सिंधी पंचायत सभा के ब्लाक इकाई अध्यक्ष तान्या नागवानी, कंचन रेलवानी उपाध्यक्ष, कसक दुहलानी सचिव, निशा छाबड़ा कोषाध्यक्ष के अलावा सदस्य कोमल परसवानी, रस्मी, प्रियंका छाबड़ा, वंदना छबड़ा, मोहनी रेलवाणी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। राम मंचन की शूटिंग में पात्र भगवान श्री राम हर्षित परसवानी, लक्ष्मण लक्ष्य नागवानी, माता शबरी लविका नागवानी, हनुमान अवनित छावड़ा, सीता माता भूमि मलानी बने।
