कोरबा

श्री महामृत्युंजय मंदिर निगम कॉलोनी से निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

श्री महामृत्युंजय मंदिर निगम कॉलोनी से निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के आवासीय परिसर साडा कॉलोनी निहारिका स्थित श्री महामृत्युंजय मंदिर से रविवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में निकाली गई इस भव्य शोभा यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम उद्घोष के साथ अपनी सहभागिता दी। 22 जनवरी को सुबह 10 बजे मंदिर में श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा तथा प्राण प्रतिष्ठा का लाइव दर्शन बड़ी एलइडी स्क्रीन के माध्यम से श्रद्धालुओं को कराया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में रविवार नगर निगम कालोनी स्थित श्री महामृत्युंजय महादेव मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी एवं उनके परिवारजनों के साथ काफी संख्या में शहर के श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति देते हुए पुण्य लाभ प्राप्त किया। यह शोभायात्रा निगम कालोनी, बैंक कालोनी, एचआईजी कालोनी, निहारिका रोड सुभाष चौक व समीपस्थ क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए वापस श्री महामृत्युंजय मंदिर में जाकर समाप्त हुई। सोमवार को मंदिर परिसर में श्री हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन समिति द्वारा रखा गया है। समिति द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पश्चात दीपोत्सव, महाआरती, आतिशबाजी व प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है एवं श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि इस सुंदर धार्मिक व गौरवशाली आयोजन में सपरिवार अपनी उपस्थिति प्रदान कर धर्म लाभ, पुण्य लाभ प्राप्त करें। शोभायात्रा में निगम के पूर्व आयुक्त अशोक शर्मा, एके शर्मा, डा संजय पांडे, एमएन सरकार, बीपी त्रिवेदी, अखिलेश शुक्ला, वीके सारस्वत, जीएस शर्मा, प्रमोद झा, विपिन मिश्रा, प्रिंस सिंह, मनीष ठाकुर, हेमंत गवेल, अरुण मिश्रा आनंद दुबे, दिवकान्त जैसवाल, भावेश यादव, मनोज श्रीवास, देवेन्द्र स्वर्णकार, शांतिलाल सोनी, सरस देवांगन, गोलेराम बरेठ, द्वासराम साहू, संजय झा, गुरुप्रसाद तिवारी, गोविंद पालीवाल,हिमांशु राठौर, अरुण वर्मा, बी एल शर्मा, मोहन मिश्रा , एचएस गुप्ता,आदि के साथ काफी संख्या में मातृशक्ति एवं नागरिक बंधुओं ने शोभायात्रा में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button