Uncategorized

अग्रसेन भवन में योग शिविर का आयोजन

कटघोरा( शिवशंकर जायसवाल )21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर कटघोरा के विभिन्न स्थानों में योग शिविर का आयोजन किया गया । योग समिति कटघोरा द्वारा योग का अभ्यास अग्रसेन भवन में विगत 5 से 6 वर्ष पूर्व कराया जा रहा है जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगआ रहे है।

योग शिविर में आज कुछ सीनियर सिटीजन जिसमें बलराम शर्मा, देवेंद्र डिक्सेना, तुलसी राजपूत, प्रकाश अग्रवाल, अनुराग तिवारी, सुरेंद्र अग्रवाल , को योग समिति द्वारा राजकुमार अग्रवाल , डॉ गोपालबन गोस्वामी, राकी जगवानी,नवीन गोयल, नरेंद्र मित्तल, अनिल अग्रवाल ,मुकेश गुप्ता, बंटी गुप्ता, नितिन मित्तल, अनिल दुहलानी,अनूप दास ने

एक एक श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। सुरेंद्र ने कहा कि

अग्रसेन भवन भवन में विगत 5से6 वर्षों से सामूहिक रूप से योग अभ्यास कराया जा रहा । योग अभ्यास पूरी तरह से निशुल्क है कोई भी योग अभ्यास में भाग ले सकते है। प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 7.30 बजे योग अभ्यास कराया जाता है ।रखी जगवानी ने भी कहा कि सभी समाज प्रमुख इस शिविर में उपस्थित हुए धन्यवाद के पात्र है ।अग्रसेन भवन को भी निशुल्क उपलब्ध कराया गया । बहुत खुशी की बात है ।की अग्रवाल समाज का भी सहयोग रहा।

योग अभ्यास सीखे अपने जीवन जीने की कला को समझे कि किस प्रकार योग करने से चेहरा में चमक रहती है। लोग जीने का महत्व को समझे।

Related Articles

Back to top button