नवीन विद्युत जोन की स्थापना की मांग, विधायक प्रेमचंद पटेल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

कटघोरा, ( शिवशंकर जायसवाल )13 जुलाई
कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल ने मुख्यमंत्री मा. विष्णुदेव साय को पत्र प्रेषित कर कटघोरा शहर में नवीन विद्युत जोन स्थापित किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि बढ़ती जनसंख्या, लगातार बढ़ रहे विद्युत उपभोक्ताओं एवं औद्योगिक इकाइयों के कारण वर्तमान विद्युत व्यवस्था पर अत्यधिक दबाव है, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण विद्युत सेवा उपलब्ध कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक पटेल ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि कटघोरा नगर की आबादी लगभग 30 हजार है तथा यहां 10 हजार से अधिक निम्नदाब उपभोक्ता और कटघोरा ग्रामीण में 11 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं। नगर में 150 से अधिक औद्योगिक कनेक्शन हैं जहाँ पर दो विद्युत उपकेन्द्र 33/11 के.व्ही. का स्थापित है। जिनकी क्षमता कमशः 15 एम.व्ही.ए. कटघोरा की है। नवीन उपकेन्द्र कसनिया की क्षमता 3.5 एम.व्ही.ए. है। दोनो सबस्टेशन से आठ 11 के.व्ही. विद्युत फीडर निकले हुये हैं। जिसमें 5 फीडर केवल शहर के लिये हैं। जिसकी लंबाई लगभग 60 कि.मी. है। जिसमें कर्मचारियों की संख्या बहुत कम है। दो फीडर में एक साथ फाल्ट होने के कारण फाल्ट दूर करने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने यह भी बताया कि लगभग 15 हजार उपभोक्ताओं पर पृथक विद्युत जोन की स्थापना का प्रावधान है, जिसमें सहायक अभियंता तीन कनिष्ठ अभियंता एवं आवश्यक कर्मचारियों की पदस्थापना कर विद्युत सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
विधायक पटेल ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि कटघोरा शहर के साथ-साथ डुड़गा, जेन्जरा, धवंईपुर, आसपास के क्षेत्रों के विद्युत उपभोक्ताओं को शामिल कर कटघोरा में नवीन विद्युत जोन की स्थापना को शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए। विधायक प्रतिनिधि अमित जायसवाल ने बताया कि शहर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दो कनिष्ठ यंत्री की आवश्यकता है एक इंडस्ट्रियल एरिया जहां पर 150 से अधिक उच्च दाब के उपभोक्ता है जो आसपास के ग्रामीणों को रोजगार मुहैया कराते हैं विद्युत व्यवस्था चरमराने के कारण उनका रोजगार प्रभावित होता है इन उपभोक्ताओं के लिए अलग से जे ई होने पर व्यवस्था दुरुस्त होगी। वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अजय गर्ग जी ने बताया कि कसनिया में अलग से जे ई कार्यालय होने पर वार्ड क्रमांक 13 14 एवं 15 के उपभोक्ता को बहुत राहत मिल जाएगा क्षेत्रीय विधायक ने विश्वास व्यक्त किया है कि नवीन विद्युत जोन स्थापित होने से विद्युत शिकायतों का त्वरित निराकरण होगा, रखरखाव व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवाओं का लाभ मिलेगा। लोगो को बिजली की समस्या से निजात मिलेगा।




