स्कूल शिक्षा विभाग को शिक्षकों की वीएसके एप्स से उपस्थिति बंद किए जाने हेतु पत्र

कोरबा–( शिवशंकर जायसवाल) 19/06/2026 को “ट्राईबल एजुकेशन एकीकृत शिक्षक संघ छत्तीसगढ” के प्रांतीय आह्वान पर संघ के प्रतिनिधि मण्डल के द्वारा कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पाली जिला कोरबा को ज्ञापन सौंपते हुए माननीय शिक्षा सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर छत्तीसगढ़ को वीएसके एप्स द्वारा उपस्थिति बंद करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन सौंपने हेतु विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाली जिला कोरबा के माध्यम से शिक्षा सचिव , स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन रायपुर छत्तीसगढ़ को संघ के द्वारा पत्र प्रेषित कर निवेदन किए है कि वीएसके एप्स द्वारा उपस्थिति बंद किया जावे। और उसके स्थान पर विभागीय टेबलेट या बायोमेट्रिक मशीन प्रदान कर ऑनलाइन उपस्थिति लिया जावे। जिससे शिक्षकों की निजी संपत्ति की सुरक्षा बनी रहे। और ऑनलाइन होने वाली साईबर अपराध से मुक्त रहे। साथ ही निजी संपत्ति का हनन से बचा जा सकें और विभागीय टेबलेट या बायोमेट्रिक मशीन से शासन की योजना से कोई आपत्ति भी नहीं होगी। अन्यथा नेटवर्क समस्या को देखते हुए पुराने स्थिति के अनुसार ऑफलाइन रजिस्टर से ही उपस्थिति जारी रखने हेतु निवेदन किया गया है। माननीय शिक्षा सचिव से निवेदन किए जाने में संघ के प्रतिनिधि मण्डल अजय जायसवाल संभाग प्रभारी बिलासपुर, सेवानंद पंत, चंद्रप्रकाश शाह, नीलिमा मेंढे, दामिनी यादव नरेश साहू, वीरेंद्र निर्मलकर, पूरन कुमार सिंह, वीरेंद्र उईके, रामकुमार पटेल, गनपत सिंह बंजारे आदि संघ के सदस्य उपस्थित रहे।




