अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

कटघोरा, (सत्यम जायसवाल)ज्वाली,
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 17.06.2026 से
21.06.2026 तक पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन ग्राम जवाली के शासकीय विद्यालय के प्रांगण में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के तत्वाधान में किया गया ।

जिसमें प्रथम दिवस के उद्घघाटन सत्र में समस्त पुराने योग साधकों की उपस्थिति में भगवान धन्वंतरी के तेलीय चित्र की पूजा अर्चनाकर प्रारंभ की गई उसके पश्चात आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि राय के निर्देशन में योग शिक्षक प्रवीण कुमार महानंद द्वारा प्रतिदिन पवित्र मंत्र ओम का जाप, दैनिक प्रार्थना करवाते हुए,सभी प्रकार के प्राणायाम,सूक्ष्म व्यायाम,जोगिंग जोगिंग,ताड़ासन, वृक्षासन,सूर्य नमस्कार आदि का विशेष रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया गया आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी द्वारा दिए गए जानकारी में भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है योग का अर्थ है जोड़ना स्व प्रेरित होकर पहले स्वयं जुड़ना और दूसरों को जोड़ना व इस दौरान प्रतिदिन योग साधकों को दो व्यक्तियों को योग से जोड़ना जिस प्रकार से भारत देश में संयुक्त राष्ट्र महासभा में देश के प्रधानमंत्री द्वारा 27 सितंबर 2014 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित करने का प्रस्ताव रखा जिसमें 177 देश के अभूतपूर्व समर्थन से प्रस्ताव घोषित हुआ जिसके अनुसार 21 जून 2015 को पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया ठीक उसी प्रकार से आज हम ग्राम जवाली के शासकीय विद्यालय प्रांगण में योग साधकों की उपस्थिति में बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं .ओम की ध्वनि पूरे विश्व में भारत के प्रतिनिधित्व की पहचान है पहले योग दिवस कोई याद करते हुए कि देश के राजधानी नई दिल्ली राजपथ में 36000 लोगों ने सामूहिक योग का अभ्यास किया और विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया ठीक इसी प्रकार से सत्र 2003 में आयुर्वेद औषधालय के दिशानिर्देश तत्वाधान में ग्राम जवाली के 51 लोगों ने योग किया और आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा यूनानी सिद्ध योग रिगपा होम्योपैथी के प्रचार प्रसार हेतु व्यापक कार्यक्रम प्रारंभ किया गया जिसमें आयुष विभाग के आयुर्वेद औषधालय आरोग्य मंदिरों को आधार माना ज्ञान जिसके अनुसार ग्राम जवाली के आयुर्वेद औषधालय में इससे पूर्व आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी श्रीमती उपमा नायक के द्वारा पहले निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। और वह परंपरा आज तक 2026 में भी बना हुआ है जिसके अन्तर्गत 17 जून 2026 से निशुल्क पांच दिवसीय योग् शिविर का आयोजन प्रातः 5:30 बजे से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जवाली के प्रांगण में किया गया जहां पर विद्यार्थियों की उपस्थिति 35 बच्चों की उपस्थिति 20 महिलाओं की संख्या 22 वरिष्ठ नागरिकों की स्थिति 18 कर्मचारियों की उपस्थिति 9 अन्य की उपस्थिति 25 व पंच सरपंच प्रतिनिधियों की उपस्थिति अच्छी रही।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस केवल का आयोजन नहीं बल्कि स्वस्थ संतुलित और आनंदमय जीवन की ओर मानवताओं का वैश्विक अभियान है इस विभाग द्वारा संचालित कई वर्षों से निशुल्क योग से विधि से ग्राम सैकड़ो लोगों ने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है लिए हम सब योग-आयुर्वेद को अपनाकर करें निरोगी के संकल्प को जीवन में उतारें और स्वस्थ भारत स्वस्थ छत्तीसगढ़ स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान दे शिविर के प्रथम सत्र में शिविर के उद्देश्य और ग्राम जवाली के योग यात्रा को दीपक पटेल विरेंद्र कुमार नामदेव हनुमान प्रसाद द्विवेदी आदि ने अपने अनुभव को सबके बीच शेयर किया और इन स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं के द्वारा विद्यालय में अच्छा अंक प्राप्त करने वाले योग से जुड़े विद्यार्थियों के उत्साह वर्धन के लिए नील राज प्रजापति-युवराज प्रजापति,आदित्य तांडिया – मयंक तांडिया दोनों भाई के जोड़ों सहित राशि जनार्दन, नीलिमा कुर्रे ,मेघा चौहान आदि पेन डायरी श्रीफल हनुमान चालीसा आदि से सम्मान किया गया और उपस्थित बच्चों को योग से जुड़कर स्वस्थ रहने मस्त रहने बेहतर पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया .इस अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर में रतनलाल परिचारक,शासकीय कर्मचारियों में मनहरण पैकरा, सत्यम साव,सरिता मैडम, ललिता राठौर, बालन प्रजापति,वीणा महंत,गायत्री खांडे,अनीता यादव ,पुष्पा वर्मा, एस आर देवांगन, सी एस मरकाम,ग्राम वासियों में दीपक पाटले, रमेश कुमार कुर्रे, जंतलाल,हेमलाल,मनोज कुर्रे,नरेंद्र नामदेव,मुलेंद्र केवट नितिन हार्डवेयर, फागेश्वर प्रजापति,विष्णु कुर्रे,रामकिशन पाटले,श्याम सुंदर,साहिल पाटले,ग्राम के पांच आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं में जमुना बाई, मदीना पाटले,संतोषी कुंभकार, सुनीता देवी कंवर,तिलमत बाई,तिहारिन चौकसे, चन्द्राबाई, चन्दादेवी,स्वास्थ्य विभाग की को धनबाई कर्ष मैडम,सेवा निवृत्त पूर्व सुपरवाइजर सारथी मैडम,स्वास्थ्य मितानिन कार्यक्रम के अंतर्गत सक्रिय मितानिनों में बृहस्पति देवी नामदेव,सरस्वती मिरी,चंपा बाई पटेल,चंपा बाई चौहान, गणेशा बाई,सुमित्रासारथी,चमरीन बाई, इन्दा बाई पटेल, चंद्रमा बाई पाटले, सुनीता बाई कुर्रे,अनीता कुरे, लताबाई कुरे, सन्तकुवर,बचन बाई कंवर,रामायण बाई चौहान,एम टी तीजबाई,भाजपा मंडल के महिला मोर्चा प्रमुखों में लीला राजवाड़े,विमला बाई,मूर्ति रजक,संतोषी कुर्रे भाजपा मंडल के अध्यक्ष श्रवण कुमार तंवर,युवा मोर्चा के अध्यक्ष हरीश कुमार कश्यप,हर्ष चौहान तेलसरा,महामंत्री महेंद्र कुमार यादव,विक्की द्विवेदी,जामवंतआदि सहित आयुर्वेद औषधालय के कर्मचारी डीपी इंदुवा, कुर्रे जी,होरीलालआदि का सराहनीय योगदान रहा कार्यक्रम के समापन सत्र में अंकुरित चना और काड़ा का वितरण किया गया ।




