Uncategorized

शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया

 

कटघोरा (सत्यम जायसवाल ) संकुल केंद्र सुमेधा के हाई स्कूल सुमेधा में हर्ष उल्लास के साथ नव प्रवेशी बच्चों का शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया ।जिसमें मुख्य अथिति वार्ड पार्षद किशन कैवर्त एवं अन्य अतिथि उपस्थिति रहे । संकुल सुमेधा के प्राचार्य सौरभ जकरिया एवं मिडिल स्कूल के हेड मास्टर सुख सिंह सिदार एवं समस्त व्याख्यता सभी प्राथमिक स्कूल के प्रधान पाठक संकुल समन्वयक एवं समस्त शिक्षक बच्चे एवं पालक एवं पालक उपस्थित रहे।सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की पूजन से किया गया उसके बाद सभी नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर फूलमाला पहना कर मिठाई खिला कर उनका स्वागत किया गया ।उसके बाद सभी के द्वारा बच्चों को आशीर्वाद स्वरूप दो शब्द बोला कर उनको प्रतिदिन स्कूल आने की एवं पढ़ाई की महत्व बताते हुए उनका हौसला बढ़ाया गया। सिदार के द्वारा अपने जन्मदिन पर न्योता भोज का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button