तालाब एवं मंदिर में स्वच्छता अभियान

कटघोरा (सत्यम जायसवाल )अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस पर कटघोरा राधा सागर तालाब एवं मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान
, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने कटघोरा के राधा सागर तालाब एवं समीप स्थित मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान तालाब व मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर प्लास्टिक एवं अन्य कचरे का संग्रह किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि परिषद छात्र हितों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी सदैव सक्रिय रहती है। सभी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ एवं सुंदर कटघोरा के निर्माण में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।जिसमें प्रमुख रूप में अभाविप कटघोरा नगर अध्यक्ष रूपा अलवानी , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत सिंह राजपूत,नगर मंत्री सुमित साहू, नगर सहमंत्री आकाश साहू, उत्कर्ष दुबे,SFS प्रमुख ऋषिवेद विश्वकर्मा, महाविद्यालय प्रमुख ध्रुव तिवारी, सोशल मीडिया प्रमुख प्रियांशु प्रजापति, विनय वैष्णव,नरेश साहू सौरभ कुंडे उपस्थित रहे।




