Uncategorized

छुरी ज्वेलर्स दुकान में महिला बनकर लूट करने वाला तीसरा आरोपी पुलिस के गिरफ्त में 

कोरबा (शिवशंकर जायसवाल ) दिनांक 1/7/ 26 के दोपहर 1:00 बजे छुरी ज्वेलर्स दुकान में संचालक अकेला बैठा था , उसी समय एक मोटर साइकिल से तीन अज्ञात व्यक्ति ग्राहक बनकर उनकी दुकान में आए तीनों व्यक्तियों के द्वारा अपनी पहचान छुपाने की नीयत से अपने चेहरे को गमछा से बांधे हुए थे , जिसमें से दो व्यक्ति पुरुष एवं एक महिला बनकर आए हुए थे।

जिनके द्वारा दुकान में चांदी की अंगूठी दिखाने को बोला गया तो इसके द्वारा अलमारी से निकाल कर दिखाने के लिए काउंटर में आया और दिखा रहा था उसी समय एक व्यक्ति सामने गेट का दरवाजा बंद कर तथा एक व्यक्ति के द्वारा कट्टा निकाल कर इसके सीने में अड़ा दिया गया और उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डालने का प्रयास किया फिर यह कट्टा को अपने हाथों में पकड़ लिया और दोनों के बीच छीना झपटी होने लगा। एक महिला के द्वारा सामान को अपने बैग में रखने लगी तीनों व्यक्तियों के द्वारा संयुक्त रूप से दुकान में रखे सामान को लूटने का प्रयास किया गया ।

फिर बाहर में लोग इकट्ठा होने लगे उसे देखकर तीनों व्यक्तियों दुकान से निकलकर भाग कर अपने साथ लाये कट्टा और बाइक पहने चप्पल व मिर्ची पाउडर मौके पर छोड़ गए । छीना झपटी में दाहिने हाथ, अंगूठा और दांत से काटने पर कलाई में, दाहिने आंख के नीचे चोट का निशान है।

रिपोर्ट पर स्थानीय आरक्षी केंद्र में सूचना दिया गया ।

पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, थानेदार एम बी पटेल के मार्गदर्शन में आरोपीगढ़ गोपाल सिंह गौड पिता उज्जवल सीह उम्र 38 साल साकिन घूछापुर बोरलाबारी चौकी कोरबी थाना पसान जिला कोरबा छत्तीसगढ़, परदेसी राम राठिया पिता गुरुवर सिंह उम्र 40 साल साकीन जिला बरपाली थाना श्याम जिला कोरबा छत्तीसगढ़ को दिनांक 6/7/26 को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रमाण पर भेजा गया प्रकरण के घटना दिनांक से फरार आरोपी विष्णु राठिया को कोरबा पुलिस की विशेष टीम द्वारा कर्नाटक बॉर्डर के हिंदू पुराण औद्योगिक क्षेत्र के हेलो प्लांट से दिनांक 18 जुलाई को गिरफ्तार किया गया आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 

पुलिस ने आरोपी विष्णु राठिया पर अपराध क्र 237/26 धारा 309(6), 61 (2), (A) BNS 25 आर्म्स एक्ट में उक्त कार्यवाही की गई।गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट प्रक्रिया पूरी कर कोरबा लाया गया, जहां उससे डकैती से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

 

अतिरिक्त पुलिस अधिक्क नीतीश ठाकुर ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि

विष्णु राठिया ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर जेल में डकैती की योजना बनाई थी। वारदात को अंजाम देने के दौरान वह लड़की के भेष में राज ज्वेलर्स पहुंचा था, ताकि किसी को उस पर संदेह न हो। इसके बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर तीसरे आरोपी विष्णु राठिया की तलाश लगातार जारी थी। जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी पहले जेल में बंद रह चुके थे, जहां उनकी दोस्ती हुई। जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने आर्थिक लाभ के लिए डकैती की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।

 

पुलिस जांच के दौरान डकैती में लूटा गया सामान धरमजयगढ़ क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। वहीं फरार आरोपी विष्णु राठिया गिरफ्तारी से बचने के लिए कर्नाटक के श्री सत्य साईं जिले के हिंदुपुरम स्थित एक कंपनी में छिपकर काम कर रहा था। कटघोरा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद पुलिस टीम ने कर्नाटक पहुंचकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button