साउथ अफ्रीका की रोमांचक जीत, पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया

INDIA.चेन्नई में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग की लेकिन टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 270 रन पर ढेर हो गई. इसके बाद साउथ अफ्रीका ने एडन मार्करम की 91 रनों की दमदार पारी और निचले क्रम के जुझारूपन के कारण 9 विकेट गिरने के बावजूद ये मैच अपने नाम कर लिया.
साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप 2023 में अपनी पांचवीं जीत दर्ज कर ली. चेन्नई में हुए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को रोमांचक अंदाज में सिर्फ 1 विकेट से हरा दिया. पाकिस्तान की वर्ल्ड कप में ये लगातार चौथी हार है. इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की थी लेकिन टीम सिर्फ 270 रन ही बना सकी थी. साउथ अफ्रीका की ओर से तबरेज शम्सी ने 4 विकेट हासिल किये. इसके जवाब में एडन मार्करम ने साउथ अफ्रीका को जीत के करीब पहुंचाया लेकिन पाकिस्तान ने जबरदस्त वापसी करते हुए मुकाबले को मुश्किल बनाया. आखिर में केशव महाराज ने 21 गेंदों में सिर्फ 7 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को यादगार जीत दिलाई.
