कोरबाखेल

एचटीपीपी ने बिलासपुर संभाग को 4-0 से परास्त कर जीता फुटबाल खिताब

एचटीपीपी ने बिलासपुर संभाग को 4-0 से परास्त कर जीता फुटबाल खिताब

एचटीपीपी ने बिलासपुर संभाग को 4-0 से परास्त कर जीता फुटबाल खिताब

कोरबा। क्षेत्रीय कला एवं क्रीड़ा परिषद, हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीपी) कोरबा पश्चिम की मेजबानी में अंतर क्षेत्रीय फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का फाइनल मैच एचटीपीपी व बिलासपुर संभाग की टीम के बीच खेला गया। इसमें एचटीपीपी कोरबा पश्चिम ने 4-0 से जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा किया।

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के आठ क्षेत्रों की टीमों ने भाग लिया। चार दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट में सर्वाधिक 11 गोल करने वाले एचटीपीपी के खिलाड़ी अमन किशोर को प्लेयर आफ द टूर्नामेंट तथा बिलासपुर क्षेत्र के राकेश राठौर को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का खिताब प्राप्त हुआ। संयंत्र के मुख्य अभियंता संजय शर्मा ने विजेता टीम एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिता के आयोजन से एक उत्साह का माहौल पैदा होता हैं, जो कि कार्यस्थल पर भी स्वस्थ वातावरण निर्मित करता है। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता हेमंत सिंह एवं पीके स्वेन ने भी विजेता टीम को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस फुटबाल प्रतियोगिता का संयंत्र के अधिकारी- कर्मचारियों समेत आम जनमानस ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के आयोजन में एचटीपीपी के क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष राजेश कुमार पांडे, सचिव सतीश बरदिया, उप सचिव हर्षल विश्वकर्मा एवं अविनाश पाठक के साथ शशांक कर्महे का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button