दिल्ली पब्लिक स्कूल के 600 प्रतिभागियों ने तीन घंटे तक मनमोहक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति
दिल्ली पब्लिक स्कूल के 600 प्रतिभागियों ने तीन घंटे तक मनमोहक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति

कोरबा। दिल्ली पब्लिक स्कूल बाल्को का वार्षिक समारोह, 2023 बहुत धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर बालको के सीएफओ अमित गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 600 प्रतिभागियों ने तीन घंटे तक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि गुप्ता और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के स्वागत गीत और अभिनंदन के साथ हुई। इसके बाद वंदे मातरम और अरपा पैरी की धार गीत गाए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पृथ्वी बचाओ, जल बचाओ, महाराणा प्रताप, रामसेतु, कोरोना महामारी, भारत का स्वर्ण युग, रोबोटिक नृत्य आदि विषयों पर मनमोहक प्रस्तुतियां शामिल थीं। दर्शकों ने कार्यक्रम भरपूर आनंद लिया। शिक्षकों और छात्रों के प्रयासों के साथ उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की। कार्यक्रम को यू-ट्यूब पर लाइव स्ट्रीम किया गया और इसे भी भारी संख्या में दर्शक मिले। फूड स्टाल भी लगाए गए जिन्हें दर्शकों से अच्छा प्रतिसाद मिला। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
