कोरबाखेल
Trending

फ्लड लाइट टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता सात से पाली में

फ्लड लाइट टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता सात से पाली में

फ्लड लाइट टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता सात से पाली में
कोरबा। नगर पंचायत पाली के हाई स्कूल खेल मैदान में सात जनवरी से रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में पहला इनाम 1,11,111 रुपये और ट्राफी, द्वितीय ईनाम 55,555 रुपये नकद और ट्राफी है। मैन आफ द सीरीज को 15000 रूपये एवं ट्राफी मिलेगा। वहीं फाइनल मैच के मैन आफ द मैच को 5100 रूपये मिलेंगे। इसके अलावा अन्य व्यक्तिगत आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। आयोजन को सफल बनाने हाईस्कूल खेल मैदान में तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 5100 रूपये निर्धारित है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए समिति के सदस्यों जयवंत मसीह, मयंक सिंह ठाकुर, वीरू जगत, रोहित पटेल से संपर्क कर पंजीयन शुल्क को जमा कर अपना स्थान आरक्षित करा सकेंगे।

Related Articles

Back to top button