कोरबाखेल
Trending

एचटीपीपी में अंतर क्षेत्रीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ

खेलकूद में भागीदारी से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का होता है विकास

एचटीपीपी में अंतर क्षेत्रीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ
खेलकूद में भागीदारी से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का होता है विकास

कोरबा। क्षेत्रीय कला एवं कला परिषद, हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीपी)कोरबा पश्चिम के तत्वावधान में चार दिवसीय अंतर क्षेत्रीय फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि संजय शर्मा ने खेल भावना के साथ खिलाड़ियों को खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उनके द्वारा इन प्रतियोगिताओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल कार्मिकों के मध्य खेल-कूद के प्रति रुझान विकसित करने में सहायक होंगे, बल्कि इनमें भागीदारी के प्रति फलस्वरूप प्रतिभागियों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता का भी विकास होता हैं।

एचटीपीपी स्थित लाल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के बाद मुख्य अभियंता संजय शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की सभी क्षेत्रीय टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच एचटीपीपी एवं डीएसपीएमतावि गृह, कोरबा पूर्व की टीमों के मध्य खेला गया। इसमें कोरबा पश्चिम ने 4-0 से जीत हासिल की। दूसरा मैच में जगदलपुर क्षेत्र ने अंबिकापुर क्षेत्र पर 1-0 से, तीसरे मैच में अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र मड़वा ने रायपुर सेंट्रल रीजन पर 5-0 से, चौथे मैच में बिलासपुर संभाग ने दुर्ग संभाग पर 6-0 से एवं पांचवें मैच में मड़वा संयंत्र ने अंबिकापुर क्षेत्र पर 1-0 से परास्त कर जीत हासिल की। कार्यक्रम में डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व के मुख्य अभियंता डा हेमंत सचदेवा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता आशीष श्रीवास्तव एवं संजीव कंसल तथा हसदेव ताप विद्युत गृह के अतिरिक्त मुख्य अभियंता हेमंत सिंह, पीके स्वेन, एमके गुप्ता, पी भास्कर राव, सुधीर कुमार पंड्या, राजेश कुमार पांडे, क्षेत्रीय क्रीड़ा सचिव सतीश बरदिया समेत अन्य विशिष्ठ अतिथियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही सभी टीमों के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Back to top button