Uncategorized

पसान आदतन अपराधी जुआरी अनुराग वर्मा उर्फ अनुराग मसीह जुआ खेलते हुआ गिरफ्तार, 12 लोग और शामिल

पसान , कोरबा ( सत्यम जायसवाल) जिले में अवैध गतिविधियों और जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पसान थाना पुलिस ने ग्राम तेलियामार में संचालित बड़े जुआ फड़ पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से जुआ खेलते हुए कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, ताशपत्ती, दो मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन सहित बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 9 नवंबर 2026 को पसान थाना क्षेत्र के ग्राम तेलियामार में जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए दबिश दी। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से 13 आरोपियों को पकड़कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की।

 

13 आरोपी गिरफ्तार, यह सामग्री हुई जब्त

 

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान 52 पत्ती ताश, जुआ खेलने में लगाई गई 32 हजार रुपये की नगद रकम, एक लाल गमछा, दो मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये तथा मोबाइल फोन की कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने जब्त सामग्री और नगदी की कुल कीमत लगभग 1 लाख 83 हजार रुपये बताई है।

 

गिरफ्तार आरोपियों में आसपास के गांवों के लोग शामिल

 

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अनुराग वर्मा (30 वर्ष शैलेंद्र जेम्स (45 वर्ष), कपिल सिंह (54 वर्ष), रवि ठाकुर (50 वर्ष), गजेंद्र यादव (30 वर्ष), सोनसाय (50 वर्ष), दशरथ खलखो (35 वर्ष), कैलाश कुंजूर (25 वर्ष), शौभमन (41 वर्ष), चन्द्रभान कौशिक (35 वर्ष), राजकुमार रजक (25 वर्ष), समार (31 वर्ष), और सहदेव आमों (45 वर्ष) शामिल हैं।

 

ये सभी पसान थाना क्षेत्र के पसान, तेलियामार, बैरा, बनखेता सहित आसपास के गांवों के निवासी बताए गए हैं।

 

अवैध गतिविधियों पर पुलिस की नजर

 

पसान थाना क्षेत्र में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। ग्राम तेलियामार में हुई इस कार्रवाई को इसी अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। एक साथ 13 लोगों की गिरफ्तारी और मोटरसाइकिल व मोबाइल सहित नगदी की जब्ती से क्षेत्र में संचालित जुआ गतिविधियों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

 

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है। साथ ही स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button