भा. क. जा. सर्व -वर्गीय महास का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन

झांसी /उप्र (शिवशंकर जायसवाल ) भारतीय कलचुरी जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 31 अक्टूबर एवं 1नवंबर को झांसी उत्तर प्रदेश में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में 01/11/2026 को किला मार्ग दीनदयाल कुंज में शपथ समारोह एवं वीरेंद्र राय के माता पिता के पुण्य तिथि में कल्चुरी भवन बनाकर समाज को देना। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि के रूप में रविन्द्र जयसवाल केबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि में
अनुपमा जायसवाल पूर्व मंत्री, रमेश
जायसवाल विधायक एवं , पूर्व अध्यक्ष लाल चंद गुप्ता , डॉ एस एन सुब्रमणियम,
राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राय
महा सचिव राकेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष सूरज जायसवाल के अलावा
दिनेश राय, विजय शिवहरे, प्रकाश चौधरी, तारकेश्वर प्रसाद,रमेश जायसवाल ,मदन लाल जायसवाल, आलोक जायसवाल, जी सी जैसवाल , रामगोपाल डिक्सेना,लक्ष्मी नारायण शिवहरे, रामस्वरूप शिवहरे, जय सिंह, राजेद्र मेवाड़ी , एस पी जायसवाल , दिनेश सहलका, चंद्र प्रकाश जायसवाल , अरविंद जायसवाल, दयाराम राय , शीशपाल अहुलीवालिया , प्रमिला राय , सुमन राय समिक्छा माता, गायत्री शिवहरे, संगीता,आशा,एवं अन्य पदाधिकारी सहित 22 राज्यों के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी मंचस्थ अतिथियों का स्वागत झांसी इकाई के पदाधिकारियों द्वारा फूल माला से किया गया। उसके पूर्व सभी मंचस्थ अतिथियों द्वारा भगवान सहस्त्र बाहु की प्रतिमा में पूजा अर्चना कर आरती के साथ दीप प्रज्वलित किया गया।

रविंद्र जायसवाल केबिनेट मंत्री किसी कारण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाए और वही से कार्यक्रम में उपस्थित समाज के लोगों को उद्बोधित करते हुए कहा कि वीरेंद्र राय जी के माता पिता का आशीर्वाद उनके ऊपर है। भगवान की पूजा एक बार मत करो परंतु माता पिता की पूजा करो। यही संस्कार वीरेंद्र जी को मिला है इसलिए समाज के लोगों को सेवा करना चाह रहा है। कल्चुरी भवन बनाकर समाज को सौंपेंगे। है भी काशी मे कलचूरी भवन बनाकर समाज को देंगे।
वीरेंद्र राय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि 5000 वर्ग फिट में कल्चुरी भवन बनाकर दूँगा, और जब तक जीवित रहूँगा तब तक उनका देखरेख करूंगा।भवन में गरीब तबके सामाजिक,आर्थिक रूप से कमजोर पढ़ाई एवं शादी व्याह के लिए खुले रहेगी। 
श्रीमती अनुपमा जायसवाल पूर्व मंत्री ने कहा कि समाज के पदाधिकारी जो माला पहनते है अलंकार न समझे क्योंकि समाज के गरीब तबके लोगो को सहायता करना ही समाज सेवा है। जो समय के साथ सभी को लेकर चलता है पैसे लगाता है। वही असली समाज को दिशा एवं दशा दे सकता है। जिस प्रकार अंगूर गुच्छा में रहता है तो उनकी कीमत अधिक रहती है। वही अंगूर बिखरे रहता है तो इनकी कीमत आधी हो जाती है । उसी प्रकार एकता में शक्ति है। 
रमेश जायसवाल विधायक ने कहा कि समाज को एकता की सूत्र में पिरोए रखना ही समाज सेवा है। इकाई राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष लाल जी गुप्ता ने कहा कि सामाजिक सदस्य 1750 से अधिक एवं 70 लाख रुपए बैंक में जमा है। तीन साल में सदस्यता दुगुनी करने की योजना भी है। ब्याज की राशि से कार्यक्रम हो जाता है। साल में कम से कम 4 से5 बार कार्यक्रम/बैठक होता है। श्रीमती आशा राय राष्ट्रीय महिला सभा की अध्यक्ष है – कहना है कि समाज के लोगों को अधिक संख्या में जोड़े और समाज को आगे की पंक्ति में लाये।

राकेश जायसवाल महासचिव ने कहा कि अभी तक 1700 से अधिक आजीवन सदस्य है।
हमारे समाज के खाते में 70 से 80 लाख रुपए जमा है उनके ब्याज के पैसे से हम कार्यक्रम करते है। समाज की सदस्यता बढ़ाने की बात कही। सूरज जायसवाल कोषाध्यक्ष ने दो टूक बोले कि मेरे को अभी तक सदस्यता की राशि का हिसाब नहीं दिया गया है।
रामगोपाल डिक्सेना ने भी समाज को अधिक संख्या में जोड़ने की बात कही।
मुन्ना जायसवाल ने भी अपनी बात रखी ।
जयसवाल समाज की उन्नति कैसे और कब हो।
चंद्र प्रकाश शिवहरे ,सुरेंद्र चौकसे,
मुन्नालाल जायसवाल, रमा पति जयसवाल,
रामगोपाल डिक्सेना, रमेश जायसवाल, विजय जायसवाल,डॉ कमलेश इजारदार
राजेंद्र जायसवाल, ओम प्रकाश डिक्सेना, शिवशंकर जायसवाल, विनोद जायसवाल, बृज मोहन डिक्सेना, राहुल डिक्सेना, शशिकांत डिक्सेना, देव लाल डिक्सेना, कीर्ति जायसवाल, महावीर जयसवाल , विष्णु शिवहरे, सूरज जायसवाल, बंटी राय, सुबोध कुमार, राजीव कुमार जायसवाल, अक्षय जायसवाल, रामेश्वर राय, माता प्रसाद गुप्ता, ललित कुमार चौधरी,शीतला प्रसाद जायसवाल, व्योम जायसवाल, रनिका जायसवाल, आशा राय ,प्रमिला राय,सुषमा जायसवाल,वर्षा राय, अर्चना राय, श्रीमती ललिता डिक्सेना, डॉ शकुंतला जायसवाल, शिवकली डिक्सेना एवं हजारों की संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार महासचिव एवं आभार में वीरेंद्र राय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया .

कार्यक्रम के दूसरे दिन समारोह शुरू होने के पूर्व 1नवंबर दिन रविवार को झांसी के किला के पास दिन दयाल कुंज में कार्यक्रम हुआ। सभी अतिथियों को प्रमुख दरवाजे के पास सभी अतिथियों को झांसी के इकाई सदस्यों द्वारा माथे पर तिलक के साथ लाल,पीला ,गमछा दिया गया।
राष्ट्रीय पुरुष इकाई, राष्ट्रीय महिला इकाई, राष्ट्रीय युवा वर्ग का शपथ समारोह हुआ। और राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राय जी सभी सदस्यों को एक एक बैग में भगवान सहस्त्र बाहु की प्रतिमा के साथ एक पेन, एक डायरी,मोबाइल स्टैंड भी दिया।
समाज के सदस्यों का कहना है कि झांसी के कार्यकम आवास,भोजन एवं कार्यक्र बहुत अच्छा रहा। काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। पूरे शहर में बैनर पोस्टर से लदे रहे। झांसी में समाज के द्वारा मंदिर दर्शन के लिए ले जाया गया।




