Uncategorized

मरीजों के चेहरे पर मुस्कान – युवा मोर्चा ने अस्पताल में बांटे फल 🍎🍌

 

कटघोरा( सत्यम जायसवाल ) भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल कटघोरा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में फल वितरण का सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। कार्यक्रम में छुरी पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी देवांगन, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग, मंडल भाजपा अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, महामंत्री समजीत सिंह एवं विधायक प्रतिनिधि प्रीतम देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें सकारात्मक रहने के लिए प्रेरित किया।

 

इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पियूष गर्ग, जिला उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल, जिला आईटी प्रमुख जय गर्ग एवं मंडल अध्यक्ष अनुराग दुहलानी सहित सत्यम जायसवाल, मांदीप जायसवाल, आयुष, अतुल, शेखर, वसीम, उमर, साद काजी, रौनक अग्रवाल, ऋषि पाठक, सुयश, अनमोल, सत्यम, अनिरुद्ध अग्रवाल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर सेवा भाव का परिचय दिया। इस पहल से मरीजों के चेहरों पर मुस्कान आई और समाज में सेवा व सहयोग का सुंदर संदेश गया।

Related Articles

Back to top button