“बूथ चलो अभियान” के तहत युवाओं से संवाद, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प 🚩

कटघोरा ( सत्यम जायसवाल ) भारतीय जनता पार्टी के 48वें स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत “बूथ चलो अभियान” के तहत कटघोरा स्थित बालक आदिवासी छात्रावास में “युवाओं से संवाद एवं जनसंपर्क” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव के मार्गदर्शन, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देश एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना एवं उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की गौरवशाली परंपरा, रीति-नीति एवं विकासोन्मुखी विचारधारा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि “बूथ चलो अभियान” का मुख्य लक्ष्य संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना है। संवाद के माध्यम से युवाओं को देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने तथा सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करें।

इस अवसर पर कार्यसमिति सदस्य पियूष गर्ग, जिला उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल, जिला आईटी प्रमुख जय गर्ग एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनुराग दुहलानी सहित सत्यम जायसवाल, मांदीप जायसवाल, आयुष, अतुल, शेखर, वसीम, उमर, साद काजी, रौनक अग्रवाल, ऋषि पाठक, सुयश, अनमोल, सत्यम एवं अनिरुद्ध अग्रवाल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर युवा शक्ति के साथ संगठन को मजबूत बनाने एवं “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।




