Uncategorized

कलेक्टोरेट सभागार कोरबा में रजत जयंती समारोह – शिक्षक श्री नवीन कुमार खोब्रागड़े सम्मानित, तानाखार का बढ़ा गौरव

 

कोरबा ( सत्यम जायसवाल ), 29 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के रजत जयंती समारोह वर्ष 2025 के शुभ अवसर पर जिला कोरबा के कलेक्टोरेट सभागार में शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत मा.शा.तानाखार के कर्मठ और समर्पित शिक्षक श्री नवीन कुमार खोब्रागड़े को शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री लखन लाल देवांगन जी की उपस्थिति में हुए इस सम्मान ने पूरे तानाखार क्षेत्र का नाम रोशन किया।

श्री नवीन कुमार खोब्रागड़े एक बेहद अच्छे शिक्षक के रूप में जाने जाते हैं। इस सम्मान से संपूर्ण विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के शिक्षक व नागरिक गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। सभी ने श्री खोब्रागड़े को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत मेहनत का परिणाम है, बल्कि शिक्षा जगत के लिए प्रेरणादायी मिसाल भी है।

Related Articles

Back to top button