Uncategorized

पुलिस की सघन पेट्रोलिंग से अपराधियों के हौसले पस्त

 

कटघोरा (शिवशंकर जयसवाल ) 16 अप्रैल दिन गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार थानेदार कटघोरा धरम नारायण तिवारी के नेतृत्व में सघन पेट्रोलिंग किए है। जिससे अपराधियों के हौसले पस्त हो गए है।

पिछले दिनों गार्डन में एक प्रेमी जोड़े को खुले आम प्रेमालाप करते पकड़ कर समझाइश देकर छोड़ दिया गया , की भविष्य में ऐसा नहीं करोगे,अन्यथा तत्काल कार्यवाही की जावेगी

चौक चौराहों या सार्वजनिक स्थानों में छेड़खानी करने ,

अय्याशी प्रवृत्ति, नशे बाज,वाहन में स्टंट बाजी करने वालों के खिलाफ आज सायं पुलिस बल नगर कटघोरा में सघन पेट्रोलिंग किए है। जिससे अपराधी प्रवृत्ति के लोग छू मंतर हो गए है। इतना ही नहीं अपने बाइक में लुक जमाने के लिए आवाज वाला सेंसर लगाकर घूमने वालों को भी नहीं बख्शा जाएगा। सघन पेट्रोलिंग में राजेंद्र सिंह एस आई, गोपाल यादव प्र. आ.,अनुज सिंह प्र. आ,पुष्पेंद्र कुर्रे, आत्मा राम कवर के अलावा अन्य पुलिस भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button