Uncategorized

डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जेंजरा 

एक बार फिर परचम लहराया

कटघोरा ( सत्यम जायसवाल ) डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जेंजरा 2025-26 क्लास 10 वीं का परिक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।

एक बार फिर परचम लहराया

कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया है। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिसर ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल व्याप्त है।

इस वर्ष विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम और अनुशासन का परिचय देते हुए बेहतरीन परिणाम हासिल किया, जिसमें 35 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। मेधावी विद्यार्थियों में कलश सिन्हा ने(97%) सर्वाधिक अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। उनके साथ रिया देवांगन(96.80%), रवि तेजा रेड्डी,(93.80%) परिणीता( 92.20%) और अदिति दुबे ने(92.% )भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इसी क्रम में वैष्णवी(90%), प्राप्ति सिंह(89.60%), कल्पना कँवर (89.40%), ईशा चौहान (87.20%)एवं आयुष जायसवाल(87%) ने शानदार अंक अर्जित कर इस उपलब्धि को और ऊँचाइयों तक पहुँचाया। सभी विद्यार्थियों की लगन, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास इस सफलता की आधारशिला साबित हुए।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. राज रेखा शुक्ला ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा

“यह परिणाम केवल अंकों की सफलता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के परिश्रम, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के विश्वास की जीत है।”

उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है, ताकि वे भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करें।

डी.ए.वी. जेंजरा ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है l

Related Articles

Back to top button