Uncategorized

गणेश भगवान की भव्य स्वागत में लोग दस हजार से अधिक लोग उपस्थित रहे

कटघोरा, (शिवशंकर जायसवाल )कटघोरा की राजा गणेश भगवान की मूर्ति के आगमन को लेकर नगर एवं आसपास के दस हजार से अधिक लोग स्वागत के लिए अपने अपने द्वार पर खड़े रहे, आसपास के काफी संख्या में लोग डीजे धमाल के साथ नाचते कूदते हुए जोरदार स्वागत किए।

छग के 7 स्थानों में भव्य रूप से गणेश पूजा किया जाता है जिसमें कटघोरा का नाम भी शामिल है। गणेश पूजा के नाम से रायपुर,भिलाई,दुर्ग
,रायगढ़,अंबिकापुर,जांजगीर चांपा,एवं कटघोरा को भी लोग जानने लगे है। गणेश पंडाल 101 फिट ऊंचाई का बनाया जा रहा है कारीगर कलकत्ता से विगत 3 माह पूर्व से आए हुए है।
हॉस्पिटल चौक के पास रात्रि 10.30 बजे भगवान की मूर्ति पहुंचे उसी समय कटघोरा के विधायक माननीय प्रेमचंद पटेल ने कहा कि कटघोरा की राजा को विगत चार वर्षों से स्थापित किया जा रहा है।गणेश भगवान की कृपा हम सभी पर बरस रहा है। और आगे कृपा दृष्टि भी रहेगी। थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में सभी पुलिस कर्मी को तैनात कर दिया गया था जो कि शांति पूर्वक कार्यक्रम हो गया।

Related Articles

Back to top button