प्रोजेक्ट धड़कन से जन्मजात हृदय रोग से खदान प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों की होगी देखभाल
एसईसीएल की पहल, परियोजना प्रभावित क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ
प्रोजेक्ट धड़कन से जन्मजात हृदय रोग से खदान प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों की होगी देखभाल

0 एसईसीएल की पहल, परियोजना प्रभावित क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ
कोरबा : साऊथ ईस्टर्न कोलफिल़्डस लिमिटेड (एसईसीएल) द्वारा सीएसआर अंतर्गत कोयलांचल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के प्रयासों को गति देते हुए प्रोजेक्ट धड़कन की शुरुआत की गई । इसके अंतर्गत एसईसीएल के परियोजना प्रभावित क्षेत्रों से जन्मजात हृदय दोष बच्चों की स्क्रीनिंग, निदान और सर्जिकल देखभाल प्रदान की जाएगी । इसके लिए मुख्यालय बिलासपुर में एसईसीएल और सत्य साई हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट, रायपुर के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।
परियोजना अंतर्गत एसईसीएल के कोयला खदान प्रभावित क्षेत्रों (रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा और मध्य प्रदेश के अनूपपुर, शहडोल, उमरिया) से चिन्हित जन्मजात हृदय दोष वाले बच्चों को आवश्यक चिकित्सा देखभाल एवं सर्जिकल उपचार श्री सत्य साई संजीवनी मातृ एवं शिशु अस्पताल रायपुर में किया जाएगा। यह पहल गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान करने और आम जनों की जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने की एसईसीएल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसके लिए आयोजित समारोह में निदेशक कार्मिक एसईसीएल बिरंची दास की उपस्थिति में आलोक कुमार महाप्रबंधक सिविल- सीएसआर, सीएसआर विभाग, एसईसीएल मुख्यालय और जगदीश राव ट्रस्ट अधिकारी सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया। एसईसीएल सीएसआर अंतर्गत कोयलांचल के लिए विभिन्न विकासात्मक कार्य करता रहा है । प्रोजेक्ट धड़कन इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी।

