कोरबा

करवा चौथ की थीम पर मारवाड़ी महिला समाज का सम्मेलन

करवा चौथ की थीम पर मारवाड़ी महिला समाज का सम्मेलन

करवा चौथ की थीम पर मारवाड़ी महिला समाज का सम्मेलन


कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल) । अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन गगन होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करवा चौथ का थीम रखा गया। इसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।महिलाओं का खेलकूद का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सभी को ग्रीन साड़ी का थीम दिया गया था। सभी अपने थीम को फॉलो करते करवा चौथ का त्योहार मनाने के लिए निर्मला अग्रवाल अखिल मारवाड़ी महिला सभा अध्यक्ष कटघोरा द्वारा आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस वर्ष करवा चौथ के बारे में कार्यक्रम की रूप रेखा बताई गई। जिसमें समाज महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिए। करवा चौथ त्योहार में पति की लंबी उम्र के लिए मनाया जाता है । कार्यक्रम में सुधा सिंघानिया,आशा अग्रवाल,रेखा अग्रवाल,ललिता अग्रवाल,किरण अग्रवाल बिमला अग्रवाल, कौशल्या अग्रवाल, शांति मित्तल, सुजाता अग्रवाल,पुष्पा मित्तल,सरोज अग्रवाल, मुन्नी अग्रवाल, सुमित्रा अग्रवाल, शकुन अग्रवाल,सुमित्रा अग्रवाल, शकुंतला अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, उषा अग्रवाल, सुधा गर्ग, अर्चना अग्रवाल के अलावा काफी संख्या में समाज महिला उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button