छत्तीसगढ़ व्यंजन प्रतियोगिता में गीतांजलि प्रथम, नम्रता रही द्वितीय

जायसवाल समाज का आयोजन
कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल) : जायसवाल महिला सभा द्वारा अग्रसेन भवन में छत्तीसगढ़ी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि के रूप में रामगोपाल डिक्सेना राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, डा शकुंतला जायसवाल महिला सभा जिलाध्यक्ष, राजेंद्र जायसवाल एवं ओम प्रकाश डिक्सेना उपाध्यक्ष जायसवाल समाज कल्याण समिति मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भगवान सहस्त्र बाहु की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर पूजा अर्चना किया गया। अतिथियों का स्वागत महिला समाज की मुक्ता जायसवाल एवं वकील रामशंकर जायसवाल द्वारा तिलक रोली लगाकर किया गया। इस मौके पर रामगोपाल डिक्सेना ने कहा कि समाज के महिलाओं ने एक से बढ़ कर एक छत्तीसगढ़ी व्यंजन स्वयं बनाकर लाई है। सभी प्रकार के व्यंजन स्वादिष्ट बनाया गया है। समाज के महिला वर्ग अधिक सक्रिय है। घर का काम के अलावा अन्य कार्यक्रम में भी समय पर उपस्थित रहती है। संध्या पोर्ते और अनिता कश्यप निर्णायक के रूप में उपस्थित रही। निर्णायक के अनुसार डा गीतांजलि डिक्सेना को प्रथम और नम्रता जायसवाल को द्वितीय स्थान मिला। स्वजातीय महिलाओं ने पारंपरिक व्यंजन अंगाकर, अइरसा, धुस्का, फरा, दूध फरा, बोबरा, कुसली, खुरमी ठेठरी, बोरे-बासी, तसमई, चौसेला, ईढ़र, गुलगुल भजिया, देहरौरी, मोरन, करी लड्डू, मुर्रा लड्डू समेत अन्य छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के 18 आकर्षक स्टाल लगाए गए थे। सभी प्रतिभागियों बाली जायसवाल, रश्मि डिक्सेना,मीना जायसवाल, किरण जायसवाल , नम्रता , बबिता जायसवाल, पप्पी जायसवाल, सुषमा- अशोक जायसवाल, रूखमणी जायसवाल, रंजना डिक्सेना,अंजलि जायसवाल,उमा जायसवाल, तेजश्वरी जायसवाल, कीर्ति डिक्सेना, सकुन जायसवाल, पूनम जायसवाल, पिंकी जायसवाल, शकुंतला जायसवाल को भी आठ नवंबर को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष ललिता डिक्सेना, गेंदाबाई जायसवाल,उमा डिक्सेना, मुक्ता जायसवाल, सुषमा जायसवाल, सुनीता जायसवाल, शिवशंकर जायसवाल सचिव जायसवाल समाज कल्याण समिति नन्दकुमार जायसवाल, रामशंकर जायसवाल, डा वरुण डिक्सेना,रवि जायसवाल, अमित जायसवाल, उमाकांत डिक्सेना तेजप्रकाश जायसवाल, भारती जायसवाल उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन डा शकुंतला जायसवाल एवं आभार संयोजक ओमप्रकाश डिक्सेना ने व्यक्त किया।
