कोरबा

एसईसीएल में मनाया गया विश्व कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस

एसईसीएल में मनाया गया विश्व कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस

एसईसीएल में मनाया गया विश्व कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस

कोरबा। एसईसीएल मुख्यालय में विश्व कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि निदेशक तकनीकी (संचालन) एसएन कापरी द्वारा सुरक्षा ध्वज फहराया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि कापरी एवं विशिष्ट अतिथि सीवीओ जयंत कुमार खमारी एवं निदेशक तकनीकी (योजना- परियोजना) फ्रैंकलिन जयकुमार द्वारा खनिक प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कापरी ने सभी उपस्थितजनों को सुरक्षा शपथ दिलाई एवं कार्यस्थल पर स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को हमेशा प्राथमिकता देते हुए सतर्क एवं सजग रहते हुए कार्यनिष्पादन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागाध्यक्षों सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महाप्रबंधक (खनन), विभागाध्यक्ष (सुरक्षा एवं बचाव) जीपी शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मंच संचालन मुख्य प्रबंधक (खनन) सौरभ पांडे द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button