कोरबा

अतिरिक्त वोटिंग मशीनों का किया गया द्वितीय रेंडमाइजेशन

कोरबा। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत जिले में ईवीएम एवं वीवीपीएट मशीनों के कमीशनिंग उपरांत सभी रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा अतिरिक्त मशीनों की मांग पर आवश्यक वोटिंग मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन प्रेक्षक सीके जमातिया और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में किया गया।

अतिरिक्त ईवीएम व वीवीपेट मशीनों के द्वितीय रेंडमाइजेशन प्रक्रिया में आवश्यक कंट्रोल यूनिट, बेलेट यूनिट एवं व्हीव्हीपेट यूनिट का सभी रिटर्निंग अधिकारियों की मांग संख्या के अनुसार रेंडमाइजेशन किया गया। कलेक्टर कार्यालय में हुई इस रेंडमाइजेशन प्रक्रिया में अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा पात्रे एवं चारों विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी सहित राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी रहे। गौरतलब है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 अंतर्गत सात से नौ नवंबर 2023 तक ईवीएम एवं वीवीपेट मशीनों के कमीशनिंग कार्य पूर्ण किया गया। जिसके उपरांत सभी विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा मतदान कार्य पूर्ण कराने के लिए अतिरिक्त वोटिंग मशीनों की मांग पर आवश्यक बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवीपेट मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन शनिवार को किया गया।

Related Articles

Back to top button