Uncategorized

सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम संपन्न

 

कोरबा (सत्यम जायसवाल)जिला पोड़ी उपरोड़ा में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग सहायता शिविर, 11 दिव्यांगजनों को मिली बैटरी चलित ट्राइसाइकिल
जिले के पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जरूरतमंद दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार की सहायता सामग्री प्रदान की गई। इस दौरान 11 दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राइसाइकिल वितरित की गई।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पावन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पोड़ी एसडीएम मनोज बंजारे तहसीलदार विनय कुमार देवांगन नायब तहसीलदार सुमन दास मानिकपुरी जनपद अध्यक्ष माधुरी देवी तंवर जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश जाखड़ जनपद सीएओ खगेश कुमार निर्मलकर एवं जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान कर उनके बेहतर आवागमन और दैनिक जीवन में सुविधा की दिशा में सहयोग किया।
शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें अधिक आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करना रहा। बैटरी चलित ट्राइसाइकिल मिलने से लाभार्थियों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनके दैनिक कार्यों में भी सहूलियत होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों और उनके परिजनों में उत्साह देखने को मिला। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस पहल को दिव्यांगजनों के लिए सहयोग और सामाजिक सहभागिता की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में देखा गया।

Related Articles

Back to top button