जेबीडी कॉलेज कटघोरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न

कटघोरा (सत्यम जायसवाल ) JBD कॉलेज कटघोरा में सेवा के 25 वर्ष एवं सपना 2047 भारत की थीम पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत, डिजिटल इंडिया, राष्ट्र निर्माण, सेवा भावना एवं सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ताहिरा बेगम (महिला इकाई), प्रो. रियाज खान (पुरुष इकाई), प्रो. सी.एस. रात्रे, प्रो. आर.जी. यादव, प्रो. जीलता, प्रो. निधि, प्रो. चंद्रकली एवं प्रो. खुश्नुमा सहित दुर्गेश महिपाल, सुनील जायसवाल, माधुरी एवं धर्मेंद्र उपस्थित रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता में कुल 17 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें प्रदीप, रीतू, प्रतिभा, रीना, भुनेश्वर, फूल कुंवर, राजंती, अंकिता, आरती, खुशबू, सुहानी एवं इतवारिया सहित अन्य विद्यार्थी शामिल रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण, सेवा भावना एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मक सोच को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत करने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किये।




