कृषि महाविद्यालय एंव अनुसंधान केंद्र के विद्यार्थियों ने खेलकूद में लहराया परचम
कृषि महाविद्यालय एंव अनुसंधान केंद्र के विद्यार्थियों ने खेलकूद में लहराया परचम

कोरबा- कटघोरा (शिवशंकर जायसवाल)। कृषि महाविद्यालय एवं संविधान केंद्र कटघोरा के तत्वावधान में उत्तर क्षेत्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 16 नवंबर तक किया गया । उत्तर क्षेत्रीय कृषि महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं खेलों में भाग लिए। जिनकी एक विजयी टीम बनाकर विश्वविद्यालय स्तर पर खेल कूद हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय भेजा गया। 26 से 28 नवंबर तक इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में महाविद्यालय – विश्वविद्यालय के स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कटघोरा टीम में मेंटर के रूप में डा देवेंद्र चौधरी, डा दुर्गेश्वरी रत्नाकर तथा डा एसएस पोर्ते अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय कोरबा रहे। इसमें कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मुख्य रूप से 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ में सोमी प्रथम स्थान, 800 मीटर दौड़ में अर्जुन सिंह, 1500 मीटर दौड़ में अरमान खलखो प्रथम रहे तथा नीना एवं अरविंद अनंत तृतीय रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता में आदित्य यादव एवं नंदिता ठाकुर ने पदक जीता। तवा फेंकने में आदित्य यादव प्रथम एवं तृतीय स्थान पर हर्षा रही। 400 मीटर रिले रेस में नार्थ जोन बायज एवं गर्ल्स दोनों द्वितीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में समीर तृतीय स्थान पर तथा ऊंची कूद में अनुराग टोप्पो एवं कौशल्या प्रथम स्थान एवं अवंतिका को तृतीय स्थान मिला। भाला फेंक प्रतियोगिता में सरवन ने चांदी चमकाया तो नार्थ से ही काजल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। टेबल टेनिस तथा बैडमिंटन में सोमी और उनके साथी उपविजेता रहे। कबड्डी गर्ल्स एवं बायज के विजेता नार्थ जोन के खिलाड़ी रहे। इस तरह इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय 2024 के महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में नार्थ जोन ने सबका दिल जीतकर पूरे टूर्नामेंट में उपविजेता रही है।




