Uncategorized

निदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र का कृषि महाविद्यालय कटघोरा में भ्रमण

 

कटघोरा ( सत्यम जायसवाल ) स्थित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में विभिन्न कृषि गतिविधियों के तहत लगभग 60 एकड़ भूमि में खरीफ एवं रबी फसलों का बीज उत्पादन किया जा रहा है, जिससे शासन को प्रमाणित बीज उपलब्ध कराया जा सके। इसी क्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के निदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र डॉ. एस.एस. टुटेजा का एकदिवसीय भ्रमण महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ। उनके आगमन पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. राजेश कुमार साहू ने आत्मीय स्वागत किया।

प्रक्षेत्र प्रभारी डॉ. तरुण कुर्रे ने फार्म में चल रहे बीज उत्पादन एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी देते हुए वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में तीनों मौसमों के अनुसार फसल योजना बनाकर खेती की जा रही है। इस दौरान कैश बुक एवं अन्य अभिलेखों का भी निरीक्षण कराया गया, जिस पर निदेशक ने सभी पंजियों का नियमित निरीक्षण एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव के निर्देश दिए।

 

इसके पश्चात डॉ. टुटेजा ने लगभग 50 एकड़ फार्म का निरीक्षण किया, जहां अलसी, गेहूं, सूरजमुखी, भिंडी सहित अन्य फसलें लगी हुई थीं। फसलों की स्थिति देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। हाल ही में बाहरी कारणों से मेड़ों में लगी आग से फसलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, जिस पर निदेशक ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस पर अधिष्ठाता डॉ. राजेश साहू एवं डॉ. तरुण कुर्रे ने भविष्य में बेहतर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। 🌾📰

Related Articles

Back to top button