Uncategorized

मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग के नेतृत्व में सफल प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

 

कटघोरा (कांति न्यूज से शिवशंकर जायसवाल की रिपोर्ट )। अग्रसेन भवन कटघोरा में 17 एवं 18 मार्च को आयोजित भाजपा के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें युवा मोर्चा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य वक्ता अजय पांडेय द्वारा ध्वजारोहण किया गया, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महामंत्री संजय शर्मा ने की। प्रशिक्षण वर्ग में अजय पांडेय, किशन अग्रवाल, हितानंद अग्रवाल, जोगेश लाम्बा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय राठौर, भूपेंद्र दादसेना, श्रीमती कमला बारेठ सहित पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग, राजेंद्र टंडन, मंडल महामंत्री समरजीत सिंह, उत्तम रंधावा, राजेश गुप्ता, गोपाल पांडे , समजीत सिंह , सत्यम जायसवाल एवं श्रीमती मीना शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

वक्ताओं ने भाजपा की विचारधारा, नीतियों एवं कार्यपद्धति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अनुशासन बनाए रखने एवं जन-जन तक योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आधुनिक तकनीक के महत्व को रेखांकित करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग और उसकी भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई।

 

प्रशिक्षण के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया तथा उन्हें आगामी योजनाओं के प्रति सजग और सक्रिय रहने का संदेश दिया गया। दो दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने एवं उनकी भूमिका को प्रभावी करने पर विशेष जोर दिया गया।

 

समापन अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button