Uncategorized
हिंदू नव वर्ष के अवसर पर बाइक रैली का आयोजन

कटघोरा ( शिवशंकर जायसवाल ) प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हिंदू नव वर्ष के अवसर पर बाइक रैली का आयोजन सायं 5 बजे शुभारम किया गया।
बाइक रैली में अधिकांश नारी शक्तियों का सहयोग प्राप्त हुआ।जिसे देखने के लिए आसपास के सैकड़ों ग्राम के लोग उपस्थित हुए थे।
चौक चौराहों में पुलिस की कड़ी व्यवस्था किया गया था।बाइक रैली में गौरी मंदिर कारखाना, ठाकुर दहिया,दुर्गा मंदिर पुराना बस स्टैंड, जय स्तंभ चौक,अस्पताल चौक वन विभाग मार्ग, थाना मार्ग , तहसील चौक,कोर्ट चौक होते हुए जेजरा चौक से पुनः चक चकवा में रैली का समापन किया गया। तत्पश्चात सभी बाइक रैली नारी शक्ति द्वारा धार्मिक गाने में डांस किया गया।
इस अवसर पर नगर के अनेक हिंदू संगठनों का सहयोग प्राप्त हुआ।




